Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:48 AM IST

इन 3 जगहों के कारण सुपरहिट हुई Bajirao Mastani की प्रेम कहानी

Big Boss 11 के घर से इस हफ्ते बेघर हुईं बंदगी का कहना है कि पुनीश के साथ उनकी मोहब्बत संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘Ram Leela’ और ‘Bajirao Mastani’ जैसी है। यहां हम Big Boss 11 की बात नहीं करने वाले हैं, यहां बात होगी तो Bajirao Mastani की।
Updated:- 2017-12-11, 15:14 IST
bajirao mastani shooting location big

Big Boss 11 के घर से इस हफ्ते बेघर हुईं बंदगी का कहना है कि पुनीश के साथ उनकी मोहब्बत संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘Ram Leela’ और ‘Bajirao Mastani’ जैसी है। यहां हम Big Boss 11 की बात नहीं करने वाले हैं, यहां बात होगी तो Bajirao Mastani की। 

संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म Bajirao Mastani आज भी लोगों के दिल और दिमाग पर इस कदर छाई हुई है कि लोग अपने प्यार की तुलना Bajirao Mastani से करते हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि इस फिल्म की कहानी बहुत ही शानदार थी लेकिन साथ इस फिल्म को जिस तरीके से शूट किया गया था उसे नजरांदाज नहीं किया जा सकता है। 

क्या आप जानती हैं Bajirao Mastani फिल्म की शूटिंग के लिए संजय लीला भंसाली ने किन जगहों को चुना था। चलिए हम आपको बताते हैं कौन सी हैं वो जगहें जहां पर बाजीराव और मस्तानी की प्रेम कहानी लिखी शूट की गई थी।

bajirao mastani shooting location amer fort

Image Courtesy: Wikimedia

Bajirao Mastani की प्रेम कहानी इस किले में की गई शूट 

आमेर के सबसे फेमस किलें की लिस्ट में शामिल आमेर फोर्ट में Bajirao Mastani की प्रेम कहानी शूट की गई थी। आमेर किला यूनेस्को की लिस्ट में एक विश्व विरासत स्थल है, साथ ही राजस्थान के टूरिस्ट attraction की लिस्ट में भी शामिल है। 

आमेर फोर्ट एक ऊंची पहाड़ी पर राजा मान सिंह द्वारा बनवाया गया था। यहां आपको बता दें कि अम्बर या आमेर शब्द अंबा देवी मां से लिया गया है। ऐसा कहा जाता है कि आमेर फोर्ट देखे बिना राजस्थान को अलविदा नहीं कहना चाहिए। 

Read More: Ram-Leela में संजय लीला भंसाली कैसे क्रिएट किया था उदयपुर में गुजरात

bajirao mastani shooting location amer sheesh

Image Courtesy: Wikimedia

ये सब किस्से भी इस फिल्म की शूटिंग से जुड़े हैं 

जब Bajirao Mastani फिल्म की शूटिंग चल रही थी तो ऐसा कहा जा रहा था कि एक मराठी योद्धा की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाना इतना आसान नहीं है, पर राजस्थान के कुछ बेहतरीन किलें ने उनके काम को आसान बनाने में मदद की। 

दीपिका पादुकोण के लिए भी लड़ाई के कुछ सींस की शूटिंग करना थोड़ा मुश्किल था लेकिन उन्होंने करके दिखाया। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने शूटिंग के दौरान के कई किस्से मीडिया के साथ शेयर किए कि कैसे उन्होंने इतने भारी गहने और कपड़ों के साथ राजस्थान के कई फोर्ट में शूटिंग की। 

bajirao mastani shooting location amer fort

Image Courtesy: Wikimedia

Read More: ऐसी 5 जगहें जिन्हें आप साल भर में कभी भी घूमने जा सकती हैं

इस महल की खूबसूरती का किया गया सही इस्तेमाल 

शीश महल कितना सुन्दर है शायद ही इसके बारे में किसी को बताने की जरूरत हो। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बेस्ट रोमांटिक सींस को दिखाने के लिए शीश महल का बहुत ही खूबसूरती के साथ इस्तेमाल किया गया। शीश महल को दर्पण हॉल के नाम से भी जाना जाता है। यह हॉल जय मंदिर का एक हिस्साई है जो बेहद खूबसूरती से दर्पणों से सजाया गया है। 

शीश महल में छत और दीवारों पर लगे शीशे के टुकड़े लाइट पड़ने पर प्रतिबिंबित होते हैं जिसकी चमक पूरे हॉल में फैल जाती है। इस महल को जयपुर के राजा जय सिंह ने अपने खास मेहमानों के लिए बनवया था। ऐसा कहा जाता है कि इस हॉल में लगे शीशे बेल्जियम से लाए गए थे। 

इन सब किलों के अलावा जयगढ़ फोर्ट में भी Bajirao Mastani के कई सींस की शूटिंग की गई थी। Bajirao Mastani फिल्म की शूटिंग की लोकेशन के बारे में जानने के बाद अगर ऐसा कहा जाए कि संजय लीला भंसाली को राजस्थान से एक खास लगाव है तो ऐसा कहना गलत नहीं होगा। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।