herzindagi
5 romantic anniversary destinations from noida under 15000 budget

वेडिंग एनिवर्सरी पर मात्र 15 हजार में नोएडा से कहां जा सकते हैं, जानें टॉप 5 रोमांटिक डेस्टिनेशन

भारत में रोमांटिक डेस्टिनेशन की कोई कमी नहीं है। लेकिन फिर भी लोगों को घूमने के लिए एक अच्छा लोकेशन चुनने में काफी सर्च करना पड़ता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि कम बजट में ट्रिप प्लान करने के लिए सस्ता और सुंदर लोकेशन ढूंढना जरूरी है।
Editorial
Updated:- 2024-11-22, 12:29 IST

हर कपल वेडिंग एनिवर्सरी को रोमांटिक जगहों पर एक या दो दिन बिताना चाहता है। लेकिन इसके लिए इसका मतलब यह नहीं है कि आपको अलग-अलग राज्यों की यात्रा करनी होगी। कम बजट में ट्रिप प्लान करने के लिए आपको आसपास की ही जगहों पर घूमने का प्लान बनाना चाहए। अगर आप नोएडा से अपने पार्टनर के साथ वेडिंग एनिवर्सरी को यादगार बनाना है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे, जहां आप 15 हजार में ट्रिप पूरा कर लेंगे।

नोएडा के पास रोमांटिक जगहें (Romantic Places Near Noida)

romantic anniversary destinations from noida under 15000 budget

मोरनी हिल्स- मात्र 15 हजार में नोएडा से ट्रिप प्लान करना है, तो आपको मोरनी हिल्स जाना चाहिए। यह हरियाणा के पंचकूला में स्थित है। इसे हरियाणा का एकमात्र हिल स्टेशन माना जाता है। आप इसे एक ऑफबीट जगह भी मान सकते हैं।

  • नोएडा से मोरनी हिल्स की दूरी 288.7 किमी है।
  • समय- यहां पहुंचने में आपको मात्र 5 से 6 घंटे का समय लगेगा।
  • कितने दिन का ट्रिप करें- कपल्स यहां 2 से 3 दिन का ट्रिप मात्र 15 हजार में आसानी से पूरा कर सकते हैं।

नैनीताल

5 romantic anniversary destinations from noida under 15000

नोएडा वालों के लिए नैनीताल भी बेस्ट रोमांटिक जगहों में से एक है। हर साल लाखों कपल्स यहां घूमने जा सकते हैं। यहां बोटिंग से लेकर कई गतिविधियों का लुत्फ उठाया जा सकता है।

  • नोएडा से नैनीताल की दूरी 285.4 किमी है।
  • समय- यहां पहुंचने में आपको मात्र 5 से 6 घंटे का समय लगेगा।
  • कितने दिन का ट्रिप करें- मात्र 15 हजार में आसानी से ट्रिप पूरा किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- हनीमून मनाने के लिए जा रहे हैं हिमाचल प्रदेश, तो इन जगहों पर जाना न भूलें

यह विडियो भी देखें

शिमला

5 romantic anniversary destinations from noida

अगर भारत में रोमांटिक ट्रिप की बात हो रही है, तो इसमें शिमला का नाम जरूर लिया जाएगा। नोएडा वालों को यह जगह पसंद आएगी। बजट अनुकूल यात्रा के लिए नोएडा से शिमला जा सकते हैं ।

  • नोएडा से शिमला की दूरी 373.4 किमी किमी है।
  • समय- यहां पहुंचने में आपको मात्र 8 से 9 घंटे का समय लगेगा।
  • कितने दिन का ट्रिप करें- मात्र 15 हजार में आसानी से ट्रिप पूरा किया जा सकता है, लेकिन आपको यहां पहुंचने में समय ज्यादा लगेगा। आप कोशिश करें कि रात में ट्रैवल करें।

इसे भी पढ़ें:  इस बार घूम आएं कनॉट प्लेस के म्यूजिम ऑफ इल्यूजन , जानें क्या है खास

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं।

साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।