90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति का 12 जून को हार्ट अटैक आने से मौत हो गई थी। इस खबर के सामने आते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई और उसके परिवार और करीबी लोग सदमे में हैं। बिजनेस टायकून संजय कपूर ने तीन शादियां की थी। पहली शादी डिजाइनर नंदिता महतानी से, दूसरी शादी बॉलीवुड की हिरोइन करिश्मा कपूर से की थी। एक्ट्रेस और संजय के दो बच्चे समायरा और कियान राज है। साल 2003 में शादी के बंधन में बंधे संजय और करिश्मा ने 2016 में तलाक लेकर अलग हो गए थे। इसके बाद तीसरी शादी उन्होंने डिवोर्स के तुरंत बाद प्रिया सचदेव से कर ली थी। चलिए इस लेख में जानते हैं कि बिजनेस टायकून की तीसरी पत्नी कौन हैं और वह क्या करती हैं।
संजय कपूर और प्रिया सचदेव की कब हुई थी शादी?
View this post on Instagram
संजय कपूर भारत के ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री के मालिक दिवंगत सुरिंदर कपूर के बेटे थे। साल 2016 में करिश्मा कपूर से तलाक के बाद संजय कपूर ने 2017 में प्रिया सचदेव से शादी कर ली। दोनों की मुलाकात न्यूयॉर्क में हुई थी। डेटिंग और अपने पूर्व पार्टनर से तलाक लेने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। शादी के एक साल बाद, संजय और प्रिया को दिसंबर 2018 में एक बेटा, जिसका नाम अजारियस है। संजय कपूर से शादी करने से पहले प्रिया सचदेवा ने होटल बिजनेस मैन विक्रम चटवाल से की थी,जिनसे उनकी एक बेटी सफीरा चटवाल है। बाद में उन्होंने संजय कपूर से शादी कर ली।
इसे भी पढ़ें-Throwback: जब करिश्मा कपूर ने लगाया था आरोप, संजय कपूर ने अपनी मां से कहा था, 'इसे थप्पड़ मारो'
कौन है संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव?
View this post on Instagram
49 वर्षीय प्रिया सचदेव, जाने-माने कार डीलर अशोक सचदेव की बेटी हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की और मॉडलिंग और एक्टिंग लाइन में आने से पहले वह अभिनय में आने से पहले इंवेस्टमेंट बैंकिंग एनालिसिस के रूप में काम किया था। प्रिया सचदेव कपूर अमिताभ बच्चन और करीना कपूर खान जैसे कई सितारों के साथ कई एड्स और सॉग्न वीडियो में काम कर चुकी है। इसके अलावा उन्होंने वाईआरएफ की फिल्म नील एन निक्की में भी अहम भूमिका निभाई थी। इसमें उदय चोपड़ा और तनिषा मुखर्जी ने अभिनय किया था।
प्रिया सचदेव का करियर
View this post on Instagram
एक्टिंग करियर में कुछ खास पहचान न मिल पाने के कारण प्रिया ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। लेकिन आज भी प्रिया फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। हालांकि संजय कपूर की तीसरी पत्नी पिछले कुछ सालों से लाइमलाइट और सोशल मीडिया से दूरी बना रखी है। साल 2023 में प्रिया ने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट किया था। वर्तमान में वह कहां है और क्या कर रही है इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।
इसे भी पढ़ें-करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते वक्त आया हार्ट अटैक
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों