फैमिली के साथ डिनर टेबल पर कौन-सी बातें डिस्कस करते हैं अर्जुन कपूर, सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

अर्जुन कपूर ने अपनी फैमिली को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया और बताया कि वो अपनी फैमिली के साथ डिनर टेबल पर किस तरह की बातें करते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया कि पूरा कपूर खानदान एक साथ डिनर करता है।
Who was Arjun Kapoor in a relationship

Arjun Kapoor Family Dinner Table: अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। हाल ही में एक्टर ने मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप कंफर्म किया। मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप कंफर्म करने के बाद से ही अर्जुन खुलकर अपनी बातें रखते नजर आने लगे हैं। इसी दौरान उन्होंने अपने डिप्रेशन का भी खुलासा किया था।

वहीं, दूसरी तरह अर्जुन इन दिनों अपने बॉलीवुड कमबैक को लेकर भी लाइमलाइट में हैं। विलेन के तौर पर फिल्म सिंघम अगेन में उनकी एक्टिंग और लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में सबसे ज्यादा सुर्खियां अर्जुन कपूर ने ही बटोंरी।

हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी फैमिली को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया और बताया कि वो अपनी फैमिली के साथ डिनर टेबल पर किस तरह की बातें करते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया कि पूरा कपूर खानदान एक साथ डिनर करता है। इस दौरान फिल्मों पर शायद ही कोई बात होती है क्योंकि डिनर के वक्त फूड ही उनका सेंटर स्टेज होता है।

सिंघम अगेन की सक्सेस

अर्जुन कपूर पहली बार फिल्म सिंघम अगेन के जरिए विलेन के लुक में नजर आए। उनके इस लुक को खूब पसंद किया गया। इन दिनों अर्जुन अपनी सक्सेस एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। हर कोई उनके इस नए अवतार का तारीफें कर रहा है।

फिल्मों पर बात नहीं करता कपूर परिवार

जूम को दिए अपने एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कपूर खानदान के डिनर को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने बताया, 'हम डिनर के वक्त फिल्मों को लेकर बात नहीं करते। उस डिनर के वक्त सिर्फ उस चीज की बात करते हैं, जो हमारे टेबल पर होती है। फिल्मों से ज्यादा हम बात करते हैं आज मटन कौन-सा बना है। दाल कौन-सी बनी है। किस चीज को किसके साथ मिक्स करके खाना चाहिए। हम यही सब डिस्कस करते हैं।' अर्जुन कपूर ने ये भी बताया कि जरूरत पड़ने पर वो अपने पिता बोनी कपूर या घर के अन्य लोगों से काम को लेकर सलाह मशवरा जरूर लेते हैं।

ये भी पढ़ें :हाशिमोटो डिजीज से जूझ रहे हैं अर्जुन कपूर, एक्सपर्ट से जानें क्या होती है यह बीमारी

कुकिंग को लेकर कही अर्जुन ने ये बात

अर्जुन कपूर ने बताया कि डिनर के वक्त वो सिर्फ खाने की बात ही करते हैं। इसी इंटरव्यू में अर्जुन से उनकी कुकिंग पर कुछ सवाल पूछे गए। इस पर उन्होंने बताया, 'फिल्म की और का की शूटिंग के दौरान मैंने अंडा बनाना सीखा था क्योंकि वो बेसिक कुकिंग का पार्ट है। एक शॉर्ट लेने के लिए मुझे अंडा फोड़कर उसका ऑमलेट या भुर्जी बनानी थी। अब तो मैं वो भी बनाना भूल चुका हूं। पर मुझे कुकिंग सीखने में बहुत मजा आया था।'

अर्जुन ने बताया कि वो कुकिंग शोज और रील्स देखना पसंद करते हैं और इस तरह का कंटेंट लाइक भी करते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram








HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP