Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:51 AM IST

क्या सच में वेजिटेरियन हैं मलाइका अरोड़ा? अभिनेत्री का वायरल वीडियो देख फैंस ने लगाई क्लास

मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मास खाते नजर आ रही हैं। हालांकि अभिनेत्री ने कुछ साल पहले खुद कहा था कि वह वेजिटेरियन है।  
Updated:- 2024-03-01, 14:23 IST
malaika arora trolled

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। यूं तो एक्ट्रेस अपने काम से ज्यादा अपने लुक और अफेयर को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि फिलहाल अभिनेत्री के फैंस उनसे काफी ज्यादा नाराज नजर आ रहे हैं।

झलक दिखला जा सेट से वायरल हुआ वीडियो

एक वायरल वीडियो जो झलक दिखला जा 11 के सेट का वीडियो है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा नॉनवेज खाती नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा के फैंस का कहना है कि उन्होंने लोगों के झूठ बोला है कि वह वेजिटेरियन हैं। इस वीडियो पर उनके फैंस ने जमकर मलाइका अरोड़ा को बुरा- भला कह रहे हैं।

PETA की मेंबर है मलाइका अरोड़ा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

बता दें कि मलाइका अरोड़ा PETA की मेंबर है। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के सामने यह अनाउंस भी किया था कि वह वीगन बन गई है। बता दें कि फराह खान ने एक BTS वीडियो शेयर किया। जिसमें फराह, मलाइका के अलावा अरशद वारसी जैसे सेलेब्स नजर आ रहे हैं। इस दौरान मलाइका नॉनवेज खाते हुए नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें: कार से लेकर आउटफिट्स तक, मलाइका अरोड़ा करती हैं इन एक्सपेंसिव चीजों का इस्तेमाल

फराह खान ने शेयर किया था वीडियो

इस वायरल वीडियो में मलाइका को फराह खाना परोसती हुए नजर आती हैं। फराह कहती हैं कि यखनी पुलाव जो मलाइका मैडम का मोस्ट फेवरेट है और फिश कड़ी उनकी मां ने टिफिन में पैक करके भेजा है। अब इस वायरल वीडियो को कारण मलाइका अरोड़ा को काफी ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि अभिनेत्री ने अभी तक इस वीडियो को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। बता दें कि अब ज्यादातर मलाइका फिल्मों में नहीं बल्कि टीवी शोज में बतौर जज काम करते नजर आती हैं। 

इसे भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का राज है वशिष्‍ठासन, रोजाना करने के 5 फायदे जानें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।   

 

Image Credit- malaika arora instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।