herzindagi
Janhvi Kapoor Kisse

जब जान्हवी कपूर की बालकनी से कूद गया था एक लड़का, बोनी कपूर रह गए थे हैरान

जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'Mr and Mrs Mahi' के प्रमोशन में बिजी हैं। इंटरव्यूज के दौरान, जान्हवी अपनी लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे कर रही हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-05-29, 13:33 IST

जान्हवी कपूर  और राजकुमार राव की फिल्म 'Mr and Mrs Mahi'परसो रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है और जान्हवी अपनी अपकमिंग फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। जान्हवी इन दिनों कई इंटरव्यूज दे रही हैं और इन इंटरव्यूज में वह फिल्म ही नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ, डेब्यू और श्रीदेवी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे उन्होंने एक लड़के को उनकी बालकनी से कूदने के लिए कहा था। इस पर पिता बोनी कपूर का क्या रिएक्शन था और क्या था यह पूरा किस्सा, चलिए, आपको बताते हैं।

जब जान्हवी कपूर के बेडरूम की बालकनी से कूद गया था एक लड़का

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

जान्हवी कपूर ने मैशेबल इंडिया से की गई बातचीत में अपनी लाइफ से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया है। यह थोड़ा फनी तो थोड़ा हैरान करने वाला है। जान्हवी ने इस इंटरव्यू में बताया कि एक बार वह अपने एक दोस्त को लेकर अपने घर चली गई थीं। वह उस वक्त फैमिली के साथ अपने पुराने घर में रहा करती थीं। वह अपने बेडरूम में अपने दोस्त से बात कर रही थीं। लेकिन, तभी बोनी कपूर यानी जान्हवी के पापा घर आ गए और डर व घबराहट में जान्हवी ने उस लड़के को बालकनी की खिड़की से कूदने के लिए कह दिया। घर के नीचे कार खड़ी थी और जान्हवी ने उस लड़क से कहा कि वह कार पर कूद जाए और फिर वहां से भाग जाए। दरअसल, जान्हवी को लग रहा था कि ऐसा करने से पापा को कुछ पता नहीं चलेगा। लेकिन, बोनी कपूर ने सीसीटीवी में सब कुछ देख लिया था।

यह भी पढ़ें- जब प्रोड्यूसर ने श्रीदेवी की हमशक्ल संग बनाई थी ये फिल्में, जानिए कैसा था दर्शकों का रिएक्शन

पिता बोनी कपूर ने लगा थी जान्हवी की क्लास

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

बोनी कपूर ने उस लड़के को जान्हवी की बालकनी से कूदकर बाहर जाते हुए देख लिया था। इसके बाद, उन्होंने कहा, "तुम्हें अंदाजा है कि तुम यह क्या कर रही हो" बाद में बोनी कपूर ने जान्हवी की बालकनी की खिड़की पर ग्रिल लगवाई ताकि आगे वह ऐसा कुछ न कर सकें। 

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने खरीदा मुंबई में करोड़ों का घर, तस्वीरों में देखिए कैसा दिखता है पुराना घर

 

आपको जान्हवी कपूर कितनी पसंद हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।