Divyanka Tripathi का हुआ एक्सीडेंट, पति विवेक दहिया ने स्टोरी शेयर कर दी जानकारी

Divyanka Tripathi Accident News: टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया है। विवेक दहिया की टीम ने उनके इंस्टाग्राम के जरिए, फैंस को यह जानकारी दी है।

divyanka tripathi accident news in hindi

Divyanka Tripathi Accident: टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस के लिए मायूस करने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया है। फिलहाल वह डॉक्टर्स की देख-रेख में हैं। दिव्यांका के पति विवेक दहिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस के साथ यह अपेडट शेयर की है। दिव्यांका के एक्सीडेंट के बाद उनके पति और एक्टर विवेक दहिया ने अपना लाइव सेशन भी कैंसिल कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स

दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट

divyanka tripathi surgery

टीवी की चहेती बहू दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया है। विवेक दहिया की पीआर टीम ने विवेक के इंस्टाग्राम अकाउंट से जरिए स्टोरी शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी है। स्टोरी में लिखा है, "हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन अभी के लिए कैंसिल कर दिया गया है। कुछ घंटों पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया है और वह मेडिकल केयर में हैं। उनके ठीक होने तक विवेक उनके साथ हैं। हम आपके सहयोग के लिए आपको धन्यवाद करते हैं। आप भी हमारे साथ दिव्यांका के जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कीजिए। विवेक आपके साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हैं और जल्द ही आपके साथ जुड़ेंगे।-टीम विवेक"

दिव्यांका की होगी सर्जरी

divyyanka tripathi accident update

एक और स्टोरी में विवेक की टीम की तरह से यह भी जानकारी दी गई है कि दिव्यांका के हाथ की 2 हड्डियां टूट गई हैं और उनकी सर्जरी होगी। इस स्टोरी में एक एक्स-रे की फोटो भी शेयर की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिव्यांका, कोकिलाबेन हॉस्पिटल में हैं।

कुछ हफ्तों पहले भी सर्जरी से गुजरी थीं दिव्यांका

बता दें कि कुछ हफ्तों पहले दिव्यांका की एक अंडरवेंट सर्जरी हुई थी। उन्होंने इंस्टा के जरिए, एक वीडियो शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। दिव्यांका ने तब, वीडियो के जरिए, सर्जरी से लेकर रिकवरी तक का अपडेट शेयर किया था और उनका ख्याल रखने के लिए विवेक दहिया की तारीफ भी की थी।

यह भी पढ़ें-Divyanka Tripathi का घर नहीं है किसी महल से कम, देखें फोटोज

ओटीटी पर नजर आ रही हैं दिव्यांका त्रिपाठी

View this post on Instagram

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

दिव्यांका त्रिपाठी, टीवी पर एक लंबा अर्सा गुजार चुकी हैं और ओटीटी पर भी कुछ वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। आजकल वह 'अदृश्यम' में नजर आ रही हैं। इस सीरीज में वह इंस्पेक्टर 'पार्वती सहगल' की भूमिका में हैं और उनके साथ ऐजाज खान भी हैं।

दिव्यांका और विवेक की लव स्टोरी

दिव्यांका और विवेक की शादी 8 जुलाई,2022 को हुई थी। दिव्यांका ने यूं तो कई टीवी सीरियल में काम किया है, लेकिन असली पहचान उन्हें स्टार प्लस के सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में 'इशि मां' का किरदार निभाकर मिली थी। इसी शो के सेट पर उनकी मुलाकात विवेक से हुई थी और यहीं से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई। दोनों पिछले कई सालों से एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं और फैंस को कपल गोल्स दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 38 की उम्र में 25 की दिखती हैं दिव्‍यांका, जानें उनका फिटनेस सीक्रेट

दिव्यांका त्रिपाठी आपको कितनी पसंद हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP