Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:23 AM IST

हिना खान से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी तक, सीरियल के सेट पर शुरू हुई थी इन एक्ट्रेसेस की लव स्टोरीज

हिना खान, दिव्यांका त्रिपाठी और भी कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्हें सीरियल के सेट पर प्यार मिला। इनमें से कुछ कपल्स शादी के बंधन में बंध गए तो कुछ अभी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-07-25, 18:06 IST
divyanka tripathi and vivek dahiya love story

फिल्मी दुनिया हो या छोटा परदा, कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिनकी प्रेम कहानी शूटिंग सेट पर शुरू हुई। बात अगर टीवी एक्ट्रेसेस की करें तो कई टेलीविजन अभिनेत्रियों को अपने सीरियल के सेट पर प्यार मिला। इनमें हिना खान से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी तक, टेलीविजन की लीडिंग एक्ट्रेसेस शामिल हैं। इनमें से कुछ कपल्स शादी के बंधन में बंध गए तो कुछ अभी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन सी है वो डेली सोप एक्ट्रेसेस, जिनकी प्रेम कहानी सीरियल के सेट पर शुरू हुई।

हिना खान

hina khan aka akshara love story

हिना खान ने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाया था। इस शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलवाई थी। यह हिना खान का डेब्यू सीरियल था और इस सीरियल के दौरान उन्हें पहचान और शोहरत तो मिली लेकिन साथ ही प्यार भी मिला। शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर रहे रॉकी जायसवाल और हिना खान लगभग 9 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर बहुत सारी चीजों को लेकर दोनों ट्रोल भी होते रहे हैं, लेकिन इससे इनके प्यार पर असर नहीं पड़ा है। फैंस को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।

दिव्यांका त्रिपाठी

divyanka tripathi dahiya aka ishita love story

सीरियल 'ये हैं मोहब्बते' में इशिता का किरदार निभा चुकी दिव्यांका त्रिपाठी की लव स्टोरी भी उनके सीरियल के सेट पर शुरू हुई थी। दिव्यांका इस सीरियल में लीड रोल में थी। वहीं, विवेक दहिया सपोर्टिंग एक्टर थे। शो के दौरान धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती बढ़ी और फिर प्यार में बदल गई। दोनों ने 2016 में शादी की और आज दोनों अपनी शादी में बहुत खुश हैं। 

यह भी पढ़ें- Divyanka Tripathi का घर नहीं है किसी महल से कम, देखें फोटोज

सरगुन मेहता 

sargun mehta ravi dubey love story

छोटे परदे और पंजाबी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस सरगुन मेहता को भी सीरियल के सेट पर उनका प्यार मिला। सरगुन मेहता और रवि दुबे 12/24 करोल बाग के सेट पर मिले थे। यहीं से धीरे-धीरे उनकी लव स्टोरी शुरू हुई और फिर एक रियलिटी शो के मंच पर रवि ने सरगुन को शादी के लिए प्रपोज किया। आज दोनों एक परफेक्ट कपल हैं और फैंस को कपल गोल्स दे रहे हैं।

देबिना बनर्जी

debina love story with gurmeet

सीरियल रामायण के दौरान, देबिना और गुरमीत की लव स्टोरी शुरू हुई थी। दोनों ने इस सीरियल में राम-सीता का किरदार निभाया था। हालांकि कई रिपोर्ट्स में इस तरह की भी बातें सामने आई कि दोनों इस सीरियल से पहले से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और सीरियल के दौरान दोनों की बॉन्डिंग और मजबूत हुई। जिसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे और आज दो बेटियां के मम्मी-पापा हैं।

 यह भी पढ़ें- इन बॉलीवुड और TV सेलेब्स ने सगाई तो की, पर नहीं कर पाए शादी

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।