Sonakshi Sinha की शादी को लेकर बिहार में मचा बवाल, जानिए क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद से ही पटना यानी बिहार में काफी ज्यादा विरोध चल रहा है। 

 

Is Sonakshi Sinha marriage Zaheer Iqbal
Is Sonakshi Sinha marriage Zaheer Iqbal

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल संग शादी रचा ली हैं। दोनों ने करीब 7 साल तक एक- दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया है। दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की है, दोनों की शादी की फोटो सामने आते ही ट्रोलर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। शादी के बाद से ही लोग उनसे तरह- तरह के सवाल कर रहे हैं। ऐसे में अब उनकी शादी को लेकर बिहार में काफी ज्यादा विरोध चल रहा है। चलिए जानते हैं पूरा मामला...

क्या बिहार में बैन हुई सोनाक्षी

शत्रुघ्न सिन्हा बिहार के रहने वाले हैं। अब पटना में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का पोस्टर भी लग चुका है। पोस्टर में लिखा गया है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे है। इस शादी का विरोध करते हुए हिंदू शिव भवानी नाम के संगठन ने कहा है कि सोनाक्षी को बिहार में घुसने नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं, उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को अपने घर का नाम भी बदलने को कहा है।

ट्रोलर्स ने लगाया सोनाक्षी पर ये आरोप

सोनाक्षी सिन्हा के पिता शुरुआत से ही अपनी बेटी के शादी से खुश नहीं थे। हालांकि बेटी की जिंद के आगे शत्रुघ्न सिन्हा झुक गए। शिवभवानी सेना के कार्यकर्ता ने शत्रुघ्न सिन्हा को कहा है कि उन्हें अपनी बेटी की शादी को लेकर दोबारा सोचना चाहिए। ट्रोलर्स का कहना है कि यह पूरे देश का इस्लामीकरण करने की कोशिश है।

इसे भी पढ़े-सोनाक्षी जहीर से पहले ये सितारे कर चुके हैं दूसरे धर्म में शादी

शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा पोस्ट

शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर एक्स पर पोस्ट शेयर करके लिखा है कि- इस पोस्ट में वह अपनी बेटी और दामाद को बधाई देते हैं। इस पोस्ट को शेयर करने के बाद से ही लोग उन्हें सोशल मीडिया पर सिन्हा फैमिली को लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही है।

इसे भी पढ़े-अमरीश पुरी के 'मोगैम्बो' नाम के पीछे है हॉलीवुड का खास कनेक्शन, जानें डिटेल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP