बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। धकड़ फेम गर्ल सोनाक्षी ने एक्टर जहीर इकबाल से 23 जून को अपने बॉयफ्रेंड संग जहीर के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। बता दें कि सोनाक्षी कोई पहली ऐसी एक्ट्रेस नहीं है जिन्होंने अलग धर्म में शादी की है। उनसे पहले कई सितारे दूसरे धर्म के एक्टर व एक्ट्रेस से शादी कर चुके हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा
View this post on Instagram
अलग धर्म में शादी करने वाली लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के खुबसूरत कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा शामिल है। ये दोनों सेलेब्स अलग-अलग धर्म में संबंध रखते हैं। एक्टर रितेश देशमुख हिंदू और जेनेलिया ईसाई धर्म से रिश्ता रखती हैं। इन्होंने साल 3 फरवरी, 2012 में शादी की थी।
फराह खान-शिरीष कुंदर
View this post on Instagram
बॉलीवुड फिल्ममेकर फराह खान मुस्लिम धर्म से संबंध रखती है। बता दें कि फराह ने साल 9 दिसंबर, 2004 में हिंदू धर्म से ताल्लुक रखने वाले शिरीष कुंदर से शादी की थी। फिल्म निर्देशिका के रूप में फराह ने 90 से ज्यादा फिल्मों में डांस डायरेक्टर के रूप में काम किया है।
इसे भी पढ़ें- अमरीश पुरी के 'मोगैम्बो' नाम के पीछे है हॉलीवुड का खास कनेक्शन, जानें डिटेल
सैफ अली खान- करीना कपूर
View this post on Instagram
कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाली करीना कपूर ने मुस्लिम धर्म से संबंध रखने वाले एक्टर सैफ अली खान से साल 2012 में शादी की थी। सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता राव भी हिंदू धर्म से रिश्ता रखती थी।
विक्की कौशल-कैटरीना कैफ
View this post on Instagram
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने साल 2022 में एक्टर विक्की कौशल से शादी रचाई थी। विक्की हिंदू धर्म से आते हैं तो वहीं कैटरीना मुस्लिम परिवार से संबंध रखती हैं।
मनोज बाजपेयी-नेहा
View this post on Instagram
फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार में शुमार मनोज बाजपेयी की पत्नी नेहा का असली नाम शबाना रजा है। इन्होंने अप्रैल, 2006 में एक दूसरे से शादी की थी। अगर बात करें एक्टर की पत्नी के काम कि तो वह एक्ट्रेस और फिल्म निर्माता है।
संजय दत्त-मान्यता दत्त
फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्माता और एक्टर संजय दत्त की तीसरी पत्नी मान्यता दत्त असल में मुस्लिम परिवार से नाता रखती है। उनका पत्नी का असली नाम दिलनवाज शेख है। कपल्स ने साल 2008 में शादी की थी।
इसे भी पढ़ें- ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें सोनाक्षी सिन्हा की ये 5 दमदार फिल्में
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit-Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों