सिद्धार्थ-कियारा ने रिवील किया अपनी शहजादी का नाम, बेहद खास है इसका मतलब
-1764313004704.webp)
बॉलीवुड के खूबसूरत कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने आखिरकार अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है। 15 जुलाई को जब दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी बेबी गर्ल के आने की खुशखबरी दी थी, तभी से फैन्स उनके नन्हे मेहमान की झलक और नाम जानने को बेताब थे।
अब कपल ने एक प्यारी-सी फोटो पोस्ट करके अपनी प्रिंसेस का नाम रिवील किया है, जिसमें बेबी के छोटे-छोटे पैरों को सिद्धार्थ और कियारा ने अपने हाथों में थाम रखा है। आइए जानते हैं कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम क्या रखा है और इसका मतलब क्या है।
बेटी का नाम क्या रखा?
आपको बता दें कि कपल ने जो तस्वीर शेयर की है, उसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- हमारी दुआओं से निकलकर हमारी बांहों में आने वाली, हमारा आशीर्वाद, हमारी प्रिंसेस- सरायाह मल्होत्रा (From our prayers, to our arms… our divine blessing, our princess, Saraayah Malhotra)।
View this post on Instagram
खूबसूरत है नाम का मतलब
उनकी पोस्ट देखते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। हर कोई इस खूबसूरत नाम के मतलब और इसकी खासियत को जानने में दिलचस्पी दिखा रहा है। माना जा रहा है कि ये नाम हिब्रू भाषा के शब्द Sarah से इंस्पायर हो सकता है, जिसका मतलब होता है राजकुमारी। सच में, अपनी नन्ही बेटी के लिए इससे प्यारा नाम शायद ही कोई हो सकता था।
इसे भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बने पेरेंट्स, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म; इंस्टाग्राम पर शेयर की गुड न्यूज
क्या है बेटी के नाम Saraayah का मतलब?
कपल ने ये तो नहीं बताया कि ये नाम उन्होंने कैसे चुना, लेकिन Saraayah शब्द की जड़ें हिब्रू भाषा में मानी जा रही हैं। Sarah का मतलब राजकुमारी होता है। इसी से प्रेरित नाम Saraayah को बेहद कोमल और राजसी माना जा रहा है। फैन्स का भी कहना है कि ये नाम सुनते ही शांति, प्योरिटी और प्यार की फीलिंग आती है। शायद इसलिए ये नाम उनकी बेटी की पर्सनैलिटी के साथ परफेक्ट लगता है।
नाम की क्याें हो रही इतनी चर्चा?
Saraayah नाम एकदम नया, क्लासिक और मॉडर्न फील देने वाला है। इसका मतलब प्रिंसेस है, जो माता-पिता के प्यार को खूबसूरती से दर्शाता है। कपल ने इसे बड़ी सिंपल और इमोशनल पोस्ट के जरिए शेयर किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।
कब हुआ था बेटी का जन्म?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा ने 15 जुलाई को पोस्ट शेयर कर बताया था कि उनकी दुनिया बदल गई है और वे अपनी बेबी गर्ल के आने से बेहद खुश हैं। इसके बाद कपल ने एक दूसरा नोट शेयर कर मीडिया और फोटोग्राफर्स से रिक्वेस्ट की कि वे उनकी बेटी की प्राइवेसी का सम्मान करें और तस्वीरें क्लिक न करें। उनका कहना था कि पैरेंटहुड के इस नए सफर को वे शांति से और निजी तौर पर एंजॉय करना चाहते हैं।
कैसा था शादी से लेकर पैरेंटहुड तक का सफर?
सिद्धार्थ और कियारा ने फरवरी 2023 में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। उनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए दोनों ने कैप्शन लिखा था, अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है। फैंस को उनकी केमिस्ट्री तब से ही पसंद है, खासकर फिल्म शेरशाह के बाद, जिसमें दोनों की जोड़ी लोगों के दिल में बस गई थी।
क्या है दोनों का वर्कफ्रंट?
हाल ही में कियारा आडवाणी War 2 में नजर आईं थीं, जिसमें उनके साथ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर थे। आगे वो रणवीर सिंह के साथ Don के रीमेक में दिखेंगी। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की बात करें ताे उनकी नई फिल्म तमन्ना भाटिया के साथ एक हॉरर मूवी है।
सिद्धार्थ और कियारा की ये खुशी सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि उनके फैन्स की भी है। जैसे ही कपल ने अपनी नन्ही शहजादी का नाम बताया, सोशल मीडिया प्यार और दुआओं से भर गया।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Instagram
- सिद्धार्थ और कियारा की शादी कब और कहां हुई थी?
- उनकी शादी फरवरी 2023 में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई थी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।