Thu Sep 17, 2026 | Updated 08:29 PM IST

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बने पेरेंट्स; घर आया नन्हा मेहमान, पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

Katrina Kaif Vicky Kaushal Baby Boy News: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल मम्मी-पापा बन गए हैं। कपल के घर बेटे का जन्म हुआ है। दोनों ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है।
Updated:- 2025-11-07, 13:42 IST
image

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल पेरेंट्स बन गए हैं। कपल ने इंस्टाग्राम पर यह गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है। कपल के घर बेटे का जन्म हुआ है। कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर लंबे समय से अटकलें थीं और सितंबर के अंत में कपल ने बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करके प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म कर दिया था। बताया जा रहा था कि कपल अक्टूबर-नवंबर में अपने बच्चे का स्वागत कर सकता है और अब फाइनली इनके घर नन्हे मेहमान की किलकारी गूंज उठी है।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बनें पेरेंट्स

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने कुछ देर पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को अपने घर नन्हे मेहमान के आने की खबर दी है। इन्होंने लिखा, "हमारा खुशियों का बंडल आ चुका है। बहुत सारे प्यार और धन्यवाद के साथ हम अपने बेबी ब्वॉय का स्वागत करते हैं।" इस खबर के सामने आने के बाद कई सेलिब्रिटीज और फैंस कपल को बधाईयां दे रहे हैं। बता दें कि पोस्ट में बेबी के जन्म की तारीख 7 नवंबर बताई गई है। कैटरीना और विक्की ने दिसंबर,2021 में शादी की थी। ऐसे में शादी के 4 साल पूरे होने से पहले इनके घर नन्हे मेहमान ने अपने छोटे-छोटे कदमों से दस्तक की है और कपल की दुनिया में और भी ज्यादा खुशियां भर दी हैं। सोनम कपूर, अनिल कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, आयुष्मान खुराना और सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई सेलिब्रिटीज ने इस पोस्ट पर कपस को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें- Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding Anniversary: किसी फेयरीटेल से कम नहीं है विक्की-कैटरीना की लव स्टोरी, दोनों की खूबसूरत तस्वीरें देखकर हो जाएगा प्यार पर यकीन

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की जोड़ी को खूब प्यार देते हैं फैंस

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी को फैंस खूब प्यार देते हैं और दोनों सालों से फैंस को कपल गोल्स दे रहे हैं। विक्की और कैटरीना अपने इंटरव्यूज में भी एक-दूसरे के बारे में कई ऐसी प्यारी बातें कहते नजर आते हैं, जो फैंस का दिल जीत लेती हैं। दोनों ने 9 दिसंबर, 2021 को जोधपुर में शादी की थी और इनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। शादी से पहले दोनों ने गुपचुप तरीके से एक-दूसरे को काफी टाइम तक डेट किया था। जोया अख्तर की पार्टी में दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। कैटरीना अक्सर इंटरव्यूज के दौरान कहती हैं कि जब भी वह परेशान होती हैं या दिनभर में जो भी कुछ होता है, वह सब घर जाकर विक्की को बताती हैं और विक्की बड़े प्यार से उनकी सारी बातों को सुनते हैं।

यह भी पढ़ें- जब कैटरीना कैफ को विक्की कौशल ने सलमान खान के सामने किया था शादी के लिए प्रपोज, प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बीच वायरल हुआ पुराना वीडियो

 

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल और सेलिब्रिटीज और फैंस लगातार बधाईयां दे रहे हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Courtesy: Instagram/Katrina Kaif

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।