Raftaar and Manraj Jawanda Marriage: पंजाबी सिंगर और रैपर रफ्तार ने बीती रात अपनी लेडी लव मनराज जवंदा से शादी कर ली है। ये रफ्तार की दूसरी शादी है। रफ्तार दूसरी बार सेहरा सजा चुके हैं। उन्होंने अभिनेत्री और फैशन स्टाइलिश मनराज जवंदा से साउथ इंडियन रीति-रिवाजों के साथ शादी की। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इस वक्त न्यूली वेड कपल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस अपने फेवरेट रैपर को बधाईयां दे रहे हैं। हालांकि, कपल ने अब तक अपनी शादी की तस्वीरें अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर नहीं की हैं। उनके चाहने वालों और दोस्तों ने उनकी शादी की फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं। आइए देखें, रफ्तार और मनराज जवंदा की शादी की तस्वीरें...
इवेंट्स की तस्वीरें हुई वायरल
Congratulations Raftaar bhai😍 pic.twitter.com/q4tBBTRAP3
— Govind (@saygovind) January 31, 2025
सिंगर ने अपनी लेडी लव से शादी रचा ली है। शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। शुक्रवार 31 जनवरी को करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में रफ्तार और एक्ट्रेस मनराज जवंदा ने शादी की। इन दोनों की शादी साउथ इंडियन रिवाजों के साथ हुई है।
शादी की कार्ड भी हुई वायरल
Congratulations Raftaar, Manraj @raftaarmusic
— Author of Desi Hip Hop (@Author_of_DHH) January 29, 2025
God bless Always 🔮🕉️ 💫🧿 pic.twitter.com/iLGuUlaHl1
शादी की तस्वीरों में कपल व्हाइट और गोल्डन कलर के आउटफिट में नजर आया। कपल दक्षिण भारतीय परंपरा से सजा हुआ दिखा। इन दोनों की ही जोड़ी को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और बधाई भी दे रहे हैं। इनका वेडिंग कार्ड भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों ने ही अपनी शादी से फैंस को सादगी का संदेश दिया है।
फैमिली मैंबर्स से साथ दिखा कपल
Krsna and Karma in Raftaar's Haldi ceremony 😍 pic.twitter.com/ISimms9weF
— K. A. R. M. A (@abishek_sama) January 30, 2025
शादी की तस्वीरों में कपल अपने फैमिली मैंबर्स से घिरा हुआ नजर आ रहा है। दोनों एक-दूजे की आंखों में डूबे, शादी की खास शाम का मजा लेते नजर आए। सोशल मीडिया पर रफ्तार की प्री वेडिंग रस्मों की फोटोज और वीडियोज भी सामने आ चुकी हैं। वीडियोज में मनराज पीले रंग के आउटफिट में खुशी से झूमती नजर आईं। वहीं, उन्होंने अपनी खूबसूरत मेहंदी भी फ्लॉन्ट किया। वीडियो में मनराज 'दिल तो पागल है' सॉन्ग पर मस्त-मौला होकर झूमते दिखे।
पहली पत्नी से हो चुका है तलाक
बता दें कि ये रफ्तार की दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी कोमल से हुई थी। 2011 में रफ्तार और कोमल का रिश्ता शुरू हुआ। 5 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2016 में शादी की। वहीं, शादी के 6 साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। जिसके चलते अक्टूबर 2022 में इन दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद रफ्तार की मुलाकात मनराज से हुई।
यह भी देखें- बिग-बॉस 18: रजत दलाल ने ईशा सिंह के लिए कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया यूजर्स बोले 'पहले तो बहन बोला था...'
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:X@saygovind/@paneeerShwarma
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों