सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता का हुआ खतरनाक एक्सीडेंट, तस्वीरें देखकर दहल जाएगा दिल

Salman Khan Sister Shweta Rohira Accident: सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता का बहुत ही भयंकर रोड एक्सीडेंट हुआ है। इस वक्त श्वेता हॉस्पिटल में काफी गंभीर हालत में एडमिड हैं। सलमान की बहन श्वेता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। 
Updated:- 2025-01-30, 13:36 IST
Salman Khan Sister Shweta Rohira Accident

Salman Khan Sister Shweta Rohira Accident: सलमान खान की मुंह बोली बहन श्वेता रोहिरा बहुत ही खतरनाक रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गई हैं। श्वेता ने अपने दर्दनाक रोड एक्सीडेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। उनकी तस्वीरों को देखने के बाद सलमान के फैंस काफी दुख में हैं। श्वेता ने तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह हॉस्पिटल के बेड पर काफी बुरी हालत में नजर आ रही हैं। वहीं, उनकी दूसरी तस्वीर देखने के बाद आपके मुंह से भी आह निकल जाएगी। सलमान की मुंहबोली बहन की इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर मानों हलचल सी मच चुकी है। 

यह भी देखें- शादी के 5 वर्ष पूरे होने पर सलामान खान की बहन अर्पिता खान ने पति को लिखा ‘इमोशनल लव लेटर’

श्वेता को लगी कई चोट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Rohira (@shwetarohira)

श्वेता ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें उनका हालत काफी गंभीर नजर आ रही है। सलमान खान की बहन हॉस्पिटल के बेड पर सीरियस हालत में दिख रही हैं। उनके एक पैर पर प्लास्टर लगा हुआ है। वहीं, उनके एक हाथ पर भी सपोर्ट लगाया गया है। इसके अलावा श्वेता के लिप्स के ऊपरी हिस्से पर भी पट्टी लगी नजर आ रही है। उनकी दूसरी तस्वीर में उनके लिप्स की बुरी हालत नजर आ रही है। उनका पूरा होंठ कटा हुआ दिख रहा है, जिसे देखने के बाद किसी की भी रूह कांप जाए।

श्वेता ने शेयर किया पोस्ट

श्वेता ने अपनी तस्वीरों के साथ एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया। श्वेता ने पोस्ट में लिखा, "लाइफ सरप्राइज से भरी है, है ना? एक पल, आप कल हो ना हो गुनगुना रहे हैं और अपने दिन की प्लानिंग कर रहे हैं। अगले ही पल, जिंदगी यह कहने का फैसला करती है, "मेरी चाय पकड़ो," और आपकी तरफ एक बाइक भेजती है। मेरी कोई गलती नहीं होने के बावजूद, मैंने पाया कि मैं चलने से उड़ने की ओर बढ़ रही हूं और सीधे आराम की स्थिति में पहुंच गई।"

ये सब मेरी लिस्ट में नहीं था

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Rohira (@shwetarohira)

एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "टूटी हुई हड्डियां, चोट के निशान और बिस्तर पर घंटो तक पड़े रहना ये सब मेरी लिस्ट में नहीं था, लेकिन शायद ब्रह्मांड ने सोचा कि मुझे धैर्य का सबक सीखने की जरूरत है या वह सिर्फ यह चाहता था कि मैं हॉस्पिटल के ड्रामे के साथ अपने खुद के मिनी-सोप ओपेरा में एक्टिंग करूं। सच तो यह है कि कभी-कभी जिंदगी हमें तोड़ने के लिए, हमें फिर से मजबूत बनाने के लिए झकझोरती है। आखिर विनाश ही निर्माण का रास्ता बनाता है। मैं जानती हूं कि यह सिर्फ एक चैप्टर है, पूरी कहानी नहीं। मैं यहां हू। विश्वास के साथ जी रही हूं, आशा पर कायम हूं, दर्द के बावजूद मुस्कुरा रही हूं और खुद को याद दिला रही हूं कि यह वक्त भी गुजर जाएगा। जिंदगी उतार-चढ़ाव लाती है, लेकिन जैसा कि फिल्मों में कहा जाता है, "पिक्चर अभी बाकी है, मेरे दोस्त।"

यह भी देखें- इस घर में भाई-बहनों के साथ अर्पिता खान का बीता है बचपन, जुड़ी हैं कई यादें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।