Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:01 AM IST

बिग-बॉस 18: रजत दलाल ने ईशा सिंह के लिए कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया यूजर्स बोले 'पहले तो बहन बोला था...'

Rajat Dalal Comment On Sister Eisha Singh: बिग-बॉस के घर से बाहर आते ही रजत दलाल के बोल बिगड़ते नजर आ रहे हैं। शो में जिस ईशा सिंह को उन्होंने अपनी बहन कहा था, घर से निकलते ही उन्होंने उसके लिए कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया है। हर कोई रजत दलाल के कमेंट से हैरान है। 
Updated:- 2025-01-30, 18:07 IST
Rajat Dalal Comment On Sister Eisha Singh

बिग-बॉस 18 के खत्म होते ही इसके सभी कंटेस्टेंट्स अपने-अपने काम में बिजी हैं। कई कंटेस्टेंट्स पार्टी अरेंज कर रहे हैं, तो कोई इंटरव्यू दे रहा है। हाल ही में रजत दलाल ने एल्विश यादव के पॉडकास्ट पर शो को लेकर कई बातें कीं। इसी दौरान उन्होंने अपनी मुंह बोली बहन के लिए कुछ ऐसा कह दिया कि हर तरह अब उनकी थू-थू हो रही है। बता दें कि रजत दलाल ने बिग-बॉस के घर में ईशा सिंह को अपनी बहन का दर्जा दिया था। इसके अलावा, जब रजत की मां घर के अंदर आईं थीं, उस दौरान उन्होंने ने भी ईशा को अपनी बेटी कहा था। ऐसे में शो के खत्म होते ही रजत के बदले बोल नजर आ रहे हैं। आइए जानें, रजत ने आखिर ईशा सिंह के लिए क्या बोला?

यह भी देखें- Eisha Singh looks: बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट ईशा सिंह के वेस्टर्न लुक्स को करें रीक्रिएट, दिखेंगी एक्ट्रेस की तरह क्यूट

ईशा के लिए कही ऐसी बातें

बिग-बॉस के घर से बाहर आते ही सभी कंटेस्टेंट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। ऐसे में शो के सेकेंड रनर-अप रजत दलाल एक बार फिर से अपनी बातों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। रजत ने हाल ही में एल्विश यादव के पॉडकास्ट में आकर ईशा को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिससे सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ चुका है। 

रजत ने ईशा को लेकर किया ऐसा कमेंट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

एल्विश यादव के पॉडकास्ट का एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एल्विश यादव रजत को ईशा की फोटो दिखाते हैं। ईशा की फोटो देखते ही रजत कहते हैं, "भाई ऐसी लड़कियों से शादी ही इसलिए करते हैं, ताकी मेड की जरूरत ना पड़े। बर्तन-वर्तन बढ़िया मांज देगी।" रजत की इस बात पर लोगों का पारा हाई हो चुका है। 

यूजर्स ने जमकर लगाई लताड़

रजत दलाल और ईशा सिंह बिग-बॉस के घर में काफी अच्छा बॉन्ड शेयर कर रहे थे। ऐसे में रजत का ये वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स भड़के हुए हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "अच्छा हुआ ये विनर नहीं बना।" वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "और ये शो में इसे बहन बोलता था।" एक और यूजर ने लिखा, "यह बहुत बुरा है, जो भी हो उसने उसे अपनी बहन कहा था और अब देखो। किसी को बहन बोला तो उसे बुरा कैसे कह सकते हो?"

दूसरे कंटेस्टेंट्स पर भी किया कमेंट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rajat Dalal (@rajat_9629)

रजत ने अपने इंटरव्यू में सिर्फ ईशा सिंह ही नहीं बल्कि अपने दूसरे दोस्तों जैस विवियन और अविनाश मिश्रा पर भी कमेंट किया। इसके अलावा रजत ने करणवीर मेहरा की उम्र को लेकर भी तंज कसा।

यह भी देखें- Bigg Boss 18 Grand Finale: फिनाले के दो दिन पहले पलट गया पूरा खेल ! जीत के करीब आकर पीछे हुआ यह कंटेस्टेंट, क्लोजिंग वोटिंग ट्रेंड में इन दो सदस्यों के बीच कांटे की टक्कर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।