एक्टर नहीं डॉक्टर बनना चाहती थी रामायण की सीता, जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं साई पल्लवी

खूबसूरती सादगी और दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाली साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह जल्दी ही नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में माता सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म नवंबर, 2026 को रिलीज होने वाली है। चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने कहां तक पढ़ाई की है-
ramayan sita sai pallavi education qualification
ramayan sita sai pallavi education qualification

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म रामायण का फर्स्ट लुक और टीजर सामने आ चुका है, जिसे देखने के बाद दर्शकों फिल्म की रिलीज को लेकर काफी उत्सुक हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में अपनी जगह बनाई है। यह फिल्म साल 2026 के दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। रामायण में राम का किरदार रणबीर कपूर और माता सीता का रोल साई पल्लवी ने निभाया है। वहीं साउथ एक्टर यश ने रावण का रोल प्ले किया है। फिल्म में माता सीता का किरदार निभाने वाली साई पल्लवी टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अपनी खूबसूरती सादगी और एक्टिंग से तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया में नहीं बल्कि मेडिकल लाइन में अपना करियर बनाना चाहती थी। चलिए जानते हैं कि कितना पढ़ी-लिखी हैं साउथ एक्ट्रेस साई-

साई पल्लवी ने इस फिल्म से एक्टिंग में किया था डेब्यू

साउथ इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली साई पल्लवी ने मलयालम फिल्म प्रेमम से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म उन्होंने मलार का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया जिनमें फिदा (तेलुगु), काली (मलयालम) और मिडल क्लास अब्बाय (तेलुगु) शामिल हैं। हालांकि इन मूवी के अलावा वह तमाम फिल्मों में बतौर मेन लीड काम कर चुकी हैं। अगर बात करें बॉलीवुड में डेब्यू करने की तो साई पल्लवी नितेश कुमार की रामायण से डेब्यू कर रही हैं।

साई पल्लवी का फैमिली बैकग्राउंड

साई पल्लवी का जन्म 9 मई, 1992 को तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कोटागिरी में हुआ था। साई की माता का नाम राधा कन्नन और पिता का नाम सेंथमारई कन्नन है। बता दें कि साई के पिता सेंथमारई कन्नन एक सेंट्रल एक्साइज अफसर थे। साई पल्लवी की एक छोटी बहन का नाम पूजा कन्नन है, जो एक्ट्रेस है।

कितनी पढ़ी-लिखी हैं साई पल्लवी

साई पल्लवी सेंथमराय बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ-साथ एक अच्छी डांसर भी हैं। साई को प्रेमम् और फिदा फिल्मों में उनकी दमदार एक्टिंग के लिए दो फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। वहीं अगर बात करें साई पल्लवी के एजूकेशन की तो उन्होंने साल 2016 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की।

इसे भी पढ़ें-क्या 'रामायण' के लिए शाकाहारी बनेंगी साई पल्लवी? तोड़ी चुप्पी, दे डाली कानून की धमकी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-Instagram

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP