हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड से जुड़े सितारों की निजी जिंदगी लेकर रील लाइफ के बारे में जानने के लिए फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं। अपने चाहते सितारों से जुड़ी हर एक बात जानकर फैंस को एक अलग ही खुशी मिलती है। इसके लिए फैंस अपने पसंदीदा एक्टर और एक्ट्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। बता दें, कि बॉलीवुड की तरह साउथ इंडस्ट्री की हसीनाओं के भी तगड़ी फैंस फॉलोइंग है। इस आर्टिकल में आज हम आपको साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस की पढ़ाई के बारे में बताने जा रहे हैं।
साउथ एक्ट्रेसेस की क्वालिफिकेशन
साउथ इंडस्ट्री की फिल्म की कहानी से लेकर इसमें मुख्य भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस अपने अभिनय के साथ-साथ पढ़ाई में भी माहिर है। कई एक्ट्रेस ने एक्टिंग में आने से पहले अपनी पढ़ाई पूरी की, तो वहीं कुछ हसीनाओं ने अभिनय के साथ-साथ अपनी पढ़ाई को भी पूरा किया।
श्रुति हसन
View this post on Instagram
साउथ एक्ट्रेस श्रुति हासन फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा में से एक है। एक्ट्रेस ने साउथ फिल्मों के साथ बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा है। अभिनेत्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती हैं। श्रुति अपने करियर के साथ-साथ पढ़ाई को भी पूरा किया। इन्होंने मुंबई के सेंट कॉलेज से सोशियोलॉजी से ग्रेजुएशन पूरा किया है।
इसे भी पढ़ें- अरबाज खान से ब्रेकअप के बाद इस स्टार किड को डेट कर रही हैं जॉर्जिया एंड्रियानी
सामंथा रूथ प्रभु
View this post on Instagram
साउथ एक्ट्रेस सामंथा की फैन फॉलोइंग करोड़ो में है। अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से सामंथा बॉलीवुड हसीनाओं को भी मात देती है। एक्ट्रेस ने कॉमर्स में डिग्री हासिल की हुई है।
साई पल्लवी
View this post on Instagram
साउथ हसीना साई पल्लवी अपनी अपकंमिग फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। साई पल्लवी ने त्बिलिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई पूरी की हुई है।
नयन तारा
View this post on Instagram
साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी नयनतारा भी इस लिस्ट में शुमार हैं। इन्होंने साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस ने इंग्लिश लिटरेचर में डिग्री हासिल की है।
काजल अग्रवाल
View this post on Instagram
साउथ फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू दिखाने वाली काजल अग्रवाल तेलगू फ़िल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अगर बात करें एक्ट्रेस की पढ़ाई की तो उन्होंने जर्नलिज्म में स्नातक किया है।
इसे भी पढ़ें- मात्र 3 साल की उम्र में म्यांमार से भागकर भारत आई थीं हेलेन, जानिए क्या थी वजह
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों