Rakhi Sawant: राखी सावंत ने हरजिंदगी के साथ इंटरव्यू में कही Bigg Boss शो के बारे में यह खास बात

राखी सावंत की बॉलीवुड में बहुत अलग पहचान है। वह अपनी बात खुलकर और बिना किसी डर के कहती हैं। राखी सावंत ने साल 2006 में 'बिग बॉस' सीजन में लोगों को बहुत एंटरटेन किया था। इसके बाद बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री की थी और शो में फाइनलिस्ट बनने से रह गई, लेकिन फिनाले से कुछ दिन पहले ही वह एलिमिनेट हो गई थी। राखी सावंत ने हरजिंदगी से खास बातचीत में Bigg Boss शो के बारे में भी कुछ खास बातें की। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने इस शो के बारे मे क्या कहा।
राखी सावंत ने Bigg Boss शो के बारे में क्या कहा?
राखी सावंत से जब हरजिंदगी ने यह सवाल किया कि वह बिग बॉस के लिए क्या कहना चाहेंगी तो उन्होंने Bigg Boss शो की तारीफ करते हुए कहा, 'बिग बॉस एक राजा है और एक ऐसा रियलिटी शो है जिसमें पथ्तर जाते हैं और कोहिनूर निकलकर आते हैं। हम जैसे पत्थर, मेरी जैसी बेरोजगार, बिग का प्यार हमें इतना मिलता है कि वो हमें सिर पर ताज पहना देते हैं। मैं आज जो भी हूं बिग बॉग में अपने टैलेंट को शो करने से हूं।'
इसे भी पढ़ें:जब बिग बॉस ने खुद ही तोड़े अपने बनाए हुए नियम
राखी सावंत ने Bigg Boss शो में बनाई थी पहचान
बिग बॉस सीजन 15 में शो के सभी 5 कंटेस्टेंट राखी सावंत, रुबीना दिलैक, अली गोनी, राहुल वैद्य और निक्की तंबोली के बिग बॉस के पूरे सफर में बहुत खास तरह से गेम प्ले किया था। इन्होंने घर में प्रवेश किया, उत्साह दिखाया, झगड़े - लड़ाइयां हुईं और दोस्ताना भी निभाया। राखी सावंत को बिग बॉस में बहुत फेम मिला था। सिर्फ यही नहीं, बिग बॉस 15 में जब राखी की जर्नी को दिखाया गया था तब बिग बॉस ने खुद कहा था कि राखी ने अपनी पहचान बनाई है। राखी ने सीजन 1 के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। इतना सब सुनकर सबको हंसाने वाली राखी की आंखे भर आईं। उन्होंने जब वीडियो के जरिए दिखाए गए अपने सफर को याद किया तो वह खूब रोईं भी थी। इसके बाद उन्होंने धन्यवाद करते हुए कहा था थैंकू बिग बॉस।
इसे भी पढ़ें:आदिल ने राखी के साथ नहीं किया वलिमा, जानें लव लाइफ से लेकर स्ट्रगल तक की कहानी
आपको राखी सावंत से जुड़ी यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।