herzindagi
when bigg boss broke its own rules in hindi

जब बिग बॉस ने खुद ही तोड़े अपने बनाए हुए नियम

बिग बॉस शो के कुछ नियम हैं, जिन्हें फॉलो करना जरूरी होता है। यह शो एक फॉर्मेट से चलता है। हर साल शो में कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है और कई नए नियम भी बनते हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-03-16, 19:24 IST

बिग बॉस का घर नियमों से चलता है। अगर किसी नियम का उल्लघंन किया गया तो उस सदस्य को सजा दी जाती है। कई बार तो कंटेस्टेंट्स को घर से बाहर का भी रास्ता दिखाया जा चुका है।

कई नियम टूटते हैं। हर साल ऐसे कई सदस्य होते हैं, जो किसी न किसी कारण घर के नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं, लेकिन क्या हो जब बिग बॉस खुद ही अपनी बातों से मुकर जाएं? यानी बिग बॉस अपने ही बनाए नियमों को पलभर में बदल दें? आज इस आर्टिकल में हम आपको उन घटनाओं के बारे में बताएंगे, जब बिग बॉस ने खुद ही अपने बनाए नियमों का पालन नहीं किया।

क्या है बिग बॉस शो?

what is bigg bossबिग बॉस शो बिग ब्रदर की कॉपी है। यह शो नीदरलैंड में लॉन्च हुआ था। इसके पहले ही सीजन ने धमाका मचा दिया था, जिसके बाद से दुनियाभर के देशों ने इस शो का कॉन्सेप्ट अपनाया। बिग ब्रदर के सीजन 5 में बॉलीवुड स्टार शिल्पा शेट्टी ने हिस्सा लिया था।

इस शो में उन्होंने सभी को पीछे पछाड़ ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। शिल्पा शेट्टी की जीत के बाद से ही भारत में बिग बॉस शो लॉन्च हुआ। आज बिग बॉस के 16 सीजन पूरे हो चुके हैं। हर सीजन धमाकेदार था। पिछले कई सालों से इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं।

बेड शेयरिंग नियम को बदला

times when bigg boss makers break its own rulesयह वाक्या बिग बॉस के सीजन 13 का है। इस सीजन में बिग बॉस ने बैंड से जुड़ा एक नियम बनाया था, जिसमें बेड पर 'BFF' यानी 'बेड फ्रेंड फॉरऐवर' लिखा हुआ था। यानी जिस भी सदस्य के बैंड का रंग एक जैसा होगा, उनका एक ही बेड होगा। लेकिन हुआ इसके विपरित। इस नियम का लोगों ने काफी विरोध किया था, जिसके कारण एक ही झटके में इस नियम को बदल दिया गया।

इसे भी पढ़ें:बिग बॉस के घर में देखने को मिली ये Female Friendships

यह विडियो भी देखें

करण कुंद्रा ने किया था उल्लंघन

बिग बॉस के सीजन 15 में जब करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल की लड़ाई हुई थी। यह झगड़ा इतना बढ़ गया था कि करण ने प्रतीक को उठाकर जमीन पर पटक दिया था। यह बात हम सभी जानते हैं कि घर में हिंसा नहीं की जा सकती है।

अगर किसी ने ऐसा किया तो उस सदस्य को घर से बेघर कर दिया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। प्रतीक की लाख गुजारिश के बाद भी उनकी नहीं सुनी गई और करण कुंद्रा को घर से नॉमिनेट नहीं किया गया।

इसे भी पढ़ें:ये हैं बिग बॉस शो के बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले कुछ सवाल

अमीषा पटेल नहीं थीं मालकिन

बिग बॉस का सीजन 13 धमाकेदार था। इसलिए इस शो को जमकर टीआरपी मिली थी। यह बिग बॉस के सबसे हिट सीजन में से एक था। बिग बॉस 13 में अमीषा पटेल को घर की मालकिन बनाया गया था। उन्हें यह पावर दी गई थीं कि वह घर में कभी भी जा सकती हैं और कोई नया नियम बना सकती हैं। अमिषा घर के अंदर 2 बार गईं, लेकिन इसके बाद वह बिग बॉस के शो में नजर नहीं आईं। न ही कभी शो में अमिषा का जिक्र हुआ। हमेशा की तरह बिग बॉस ने अपना यह नियम बनाकर दो दिन में ही तोड़ दिया था।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।