herzindagi
image

Bigg Boss 19: क्या पहले से ही तय होता है कंटेस्टेंट्स के घर से बेघर होने का गणित? जनता को बनाया जा रहा है बेवकूफ, हिना खान ने नॉमिनेशन टास्क पर उठाए सवाल

बिग बॉस 19 के घर में कल नॉमिनेशन टास्क हुआ था।  गौरव खन्ना, नेहल चुडासमा, प्रणित मोरे, और बसीर अली घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए। कल जिस तरह से इन सदस्यों को नॉमिनेट किया गया है, उसे लेकर शो की एक्स कंटेस्टेंट हिना खान ने अब मेकर्स पर सवाल उठाए हैं।
Editorial
Updated:- 2025-10-23, 10:47 IST

बिग बॉस 19 का सफर जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, ऑडियंस की भी शो में दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। घर में होने वाले अलग-अलग टास्क, कंटेस्टेंट्स के बीच के झगड़े और हंगामे फैंस को काफी एंटरटेन कर रहे हैं। घर के अंदर जितने धमाके देखने को मिलते हैं, सोशल मीडिया पर भी इस शो को लेकर उतना ही बज बना रहता है। शो के एक्स कंटेस्टेंट्स हों या घर में मौजदू सदस्यों के दोस्त और फैंस, घर के अंदर हो रही बातों के बारे में ये लोग अक्सर कमेंट्स करते हैं। कल घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ और गौरव खन्ना, नेहल चुडासमा, प्रणित मोरे, और बसीर अली घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए। कल घर में नॉमिनेशन टास्क कुछ अलग तरह से हुआ और इसका पैटर्न और जो सदस्य नॉमिनेट हुए, ये ऑडियंस को कुछ हजम नहीं हुआ। अब शो की एक्स कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भी इस पर कमेंट किया है और मेकर्स पर सवाल उठाए हैं। चलिए, आपको बताते हैं कि हिना ने क्या कुछ कहा है?

हिना खान ने नॉमिनेशन टास्क पर उठाए सवाल

हिना खान ने एक पोस्ट के जरिए नॉमिनेशन टास्क पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा, ''अगर फिक्स नॉमिनेशन का एक चेहरा होता तो...सबसे पहले बॉक्स खोलने के लिए किसे भेजना है, यही सब कुछ डिसाइड करता है और हां, बॉक्स नंबर चूज करने के बाद क्या पीछे से तस्वीर बदली जा रही थीं...हमें क्या पता...जनता जानना चाहती है। इस शो ने अपना चार्म खो दिया है। यह काफी दुखद है। शुभरात्रि।" इस पोस्क के कमेंट सेक्शन में कई लोग अपनी राय रख रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह सब अमाल मलिक के फेवर में किया गया था, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि गौरव खन्ना के नेहल को नॉमिनेट करने के बाद, जिस तरह आखिर में गौरव की तस्वीर ही नॉमिनेशन में आई, यह इत्तेफाक नहीं, बल्कि मेकर्स का प्लान था।
कुछ लोगों ने इस मामले में मेकर्स का बचाव करते हुए यह भी कहा कि पिक्चर्स बदली जा सकती है, लेकिन किसी को सुरक्षित करना है या नॉमिनेट करना है कि यह टीम की इमिजिनेशन और कंट्रोल से बाहर था।


यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: इस हफ्ते बदल जाएगा पूरा खेल! शो से बाहर होगा ऐसा मजबूत खिलाड़ी कि घरवाले क्या सलमान खान भी रह जाएंगे हैरान

बिग बॉस 19 में कल कुछ इस तरह हुआ था नॉमिनेशन टास्क

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

बिग बॉस 19 में पिछले हफ्ते नो-एविक्शन था और इस हफ्ते नॉमिनेशन के लिए चेन रिएक्शन हुआ। कुनिका सदानंद से नॉमिनेशन टास्क की शुरुआत हुई और बिग बॉस ने साफ किया कि यह चेन रिएक्शन तब तक ही चलेगा, जब तक 4 सदस्य नॉमिनेट नहीं हो जाते हैं। शुरुआत में कुनिका ने गौरव को सेफ किया और फिर गौरव ने नेहल को नॉमिनेट किया। इसके बाद नेहल ने अमाल को सेफ किया। अमाल के हाथ में शहबाज की तस्वीर आई और उन्होंने शहबाज को सेफ किया। इसके बाद शहबाज ने प्रणित मोरे को नॉमिनेट किया, प्रणीत के हाथ में अभिषेक की तस्वीर आई और उन्होंने अभिषेक को सुरक्षित कर दिया। अभिषेक ने बसीर अली को नॉमिनेट किया और फिर आखिर में बसीर ने गौरव को नॉमिनेट किया। इस तरह नॉमिनेशन टास्क इस बार जनता की समझ में नहीं आया।


यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: तान्या मित्तल नहीं यह सदस्य है इस सीजन का सबसे महंगा खिलाड़ी, हर दिन कर रहा है लाखों की कमाई, जानें कौन-सा कंटेस्टेंट ले रहा है कितनी फीस


बिग बॉस 19 में कौन-सा कंटेस्टेंट आपका फेवरेट है और नॉमिनेशन टास्क के बारे में आपकी क्या राय है, हमें कमेंट्स में बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।