बिग बॉस 17 में आए दिन कुछ ना कुछ नया हो रहा है। वहीं बीते दिन मिड वीक एविक्शन के दौरान नावेद सोल अब घर से बाहर निकल चुके हैं। घर से बाहर आते ही नावेद ने कई इंटरव्यू दिए जिसमें उन्होंने कई अन्य कंटेस्टेंट्स के बारे में बातें की हैं। नावेद को इस बात पर दुख भी था कि लोगों ने उन्हें घर से बाहर निकलने के लिए नॉमिनेट किया था।
ईशा-समर्थ को लेकर नावेद ने किया खुलासा
नावेद सोल ने ईशा-समर्थ की लव लाइफ को लेकर भी काफी कुछ कहा है। नावेद ईशा-समर्थ की लव लाइफ पर बात करते हुए कहते हैं कि- जब समर्थ की एंट्री हुई थी तो ईशा ने यह मानने से भी इंकार कर दिया था कि समर्थ उनके बॉयफ्रेंड है। वहीं बीते दिनों से ईशा के कई क्लिप्स वायरल हो रहे हैं। जिसे देखने के बाद नावेद से पूछा गया कि क्या कंटेस्टेंट्स घर में फिजिकल होते हैं?
ईशा-समर्थ के वायरल क्लिप पर हुआ खुलासा
Tharki Chintu in BB17 house. #NibbaNibbipic.twitter.com/pcpgj8GijL
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) November 17, 2023
Udaariyaan co-actor Lokesh Batta said that he is in touch with Isha's parents
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) November 5, 2023
Her mother wasn't aware of her relationship with Samarth. Isha's mother and father are so upset that they want her out of the show. However, they're bound by the contract...Her mother also revealed… pic.twitter.com/X57NZvqg0N
इस सवाल को सुनने के बाद नावेद कहते हैं कि- ऐसा कुछ नहीं है। हां हमने दोनों को कई बार मजाक- मस्ती करते देखा था लेकिन ऐसा नहीं है कि वह कुछ गलत करते थे। एक ही घर में कई सारे लोग रहते थे। वह कुछ गलत मूवमेंट्स नहीं है बस लोगों को ऐसा लग रहा है। वायरल हो रहे क्लिप को लेकर नावेद ने कहा कि वहां घर के बाकी लोग भी मौजूद थे मैंने क्या किसी ने भी कुछ खास नहीं कहा है।
इसे जरूर पढ़ें -बेहद खूबसूरत हैं बिग बॉस फेम Manisha Rani, देखें उनकी कुछ खास तस्वीरें
जानिए कौन हैं नावेद सोल?
नावेद सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वह एक फार्मासिस्ट है और अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। नावेद 'द अप्रेंटिस' में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि नावेद को बिग बॉस में कुछ खास पसंद नहीं किया गया था। वहीं अब नावेद घर से बाहर आ चुके हैं। हालांकि घर से बाहर आने के बाद नावेद की पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई हैं।
इसे जरूर पढ़ें -नॉमिनेशन के नए टास्क में इन 5 सदस्यों का पत्ता हुआ साफ
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - instgaram,
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों