बिग बॉस 17 में अचानक से हुए एविक्शन के दौरान घर वालों ने आपसी सहमति से यूके के इन्फ्लुएंसर नावेद सोल की जर्नी को खत्म करने का फैसला किया है। बीते दिन बिग बॉस हाउस में काफी कुछ धमाल हुआ है। हालांकि एविक्शन के बाद घर से बाहर आते ही नावेद सोल ने भी कई खुलासे किए है।
खानजादी और अभिषेक के बीच हुई लड़ाई
बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में एक बार फिर से खानजादी और अभिषेक के बीच लड़ाई हुई। इतना ही नहीं, खानजादी गुस्से में आकर कहती है कि- तू घटिया इंसान है। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई। दोनों ने ही एक- दूसरे को काफी कुछ कहा।
अभिषेक और विक्की जैन की हुई बहस
खानजादी के बाद अभिषेक की बहस विक्की जैन से हुई। विक्की और अभिषेक आपस में बात करते हुए कहते है कि- मैं हमेशा तेरे पास आता हूं। हालांकि तू कभी मेरे पास नहीं आया है। इतना ही नहीं, विक्की भैया आगे कहते है कि- अभिषेक तुझे रिश्तों की समझ नहीं है।
इसे जरूर पढ़ें-अंकिता-विक्की को मिली स्पेशल सर्विस, तहलका ने की शिकायत
नॉमिनेशन टास्क के दौरान कितने लोग हुए नॉमिनेट
View this post on Instagram
इतना ही नहीं बीते दिन घर में काफी खास तरीके से नॉमिनेशन टास्क किया गया। जिसके दौरान सभी सदस्यों के हाथ में लोगों के नाम आ रहे थे। वह अगर चाहते तो उस सदस्य को नॉमिनेट कर सकते थे। हालांकि कई लोगों ने अपनी पुरानी दुश्मनी को ठीक करने के लिए उन्होंने नॉमिनेट का बटन नहीं दबाया। इसी के साथ बीते दिन करीब 5 लोगों को नॉमिनेट किया गया।
इसे जरूर पढ़ें-Bigg Boss 17: क्या विक्की जैन लगाते हैं नकली बाल? नील भट्ट ने खोला बड़ा राज
कौन- कौन हुए नॉमिनेट
- अरुण ने जिग्ना वोरा को नॉमिनेट किया।
- ऐश्वर्या शर्मा ने तहलका को नॉमिनेट किया।
- रिंकू ने अंकिता को नॉमिनेट किया।
- जिग्ना ने सना को नॉमिनेट किया।
- अनुराग पहले से ही नॉमिनेट है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों