41 साल बाद अब ऐसी दिखते हैं 'नदिया के पार' के गुंजा और चंदन, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

'नदिया के पार' इस फिल्म को तो आपने देखा ही होगा। इस फिल्म से गुंजा और चंदन की प्रेम कहानी काफी मशहूर हो गई थी। चलिए जानते हैं अभी सेलेब्स कैसे देखते हैं।

 

gunja and chandan of nadiya ke paar latest photos

गुंजा और चंदन की लव स्टोरी तो हम सभी को याद है। 'नदिया के पार' का हर एक सीन दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था। इस फिल्म के गानों को भी दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। बता दें कि गुंजा के किरदार को अभिनेत्री साधना सिंह ने निभाया था। वहीं सचिन पिलगांवकर ने चंदन का किरदार निभाया था। इस फिल्म को देखने के लिए बैलगाड़ी में बैठकर लोग सिनेमाघर पहुंचे थे। चलिए देखते है इस फिल्म के लीड रोल निभाने वाले स्टार की लेटेस्ट तस्वीर।

सचिन पिलगांवकर

सचिन पिलगांवकर ने महज 4 साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी और आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। सचिन ने इससे पहले भी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके है। सचिन शोले, त्रिशूल और सत्ते पे सत्ता जैसी फिल्मों में अहम रोल निभा चुके हैं। 'नदिया के पार' फिल्म को रिलीज हुए 41 साल हो चुके है और अब सचिन पिलगांवकर काफी ज्यादा बदल गए है। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव है। उनकी लेटेस्ट तस्वीर को देखकर उन्हें पहचानना काफी अधिक मुश्किल हो रहा है।

साधना सिंह

गुंजा का किरदार निभाने वाली साधना सिंह बेहद खूबसूरत है। इस किरदार ने उन्हें गजब की लोकप्रियता मिली थी। साधना की यह हिंदी सिनेमा में पहली फिल्म थी। साधना छोटे पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री जबरदस्त सिंगर भी हैं। साधना सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने फैंस के लिए अक्सर तस्वीरें शेयर करते रहती हैं। 41 साल बाद 'नदिया के पार' की गुंजा का लुक पूरे तरीके से बदल गया है। अभिनेत्री साधना सिंह के लेटेस्ट तस्वीर आपको भी दंग कर सकती है।

इसे भी पढ़ें-आशा भोसले की वजह से मुसीबत में आ गई थी साधना, आखिरी दिनों में काटने पड़े थे कोर्ट कचहरी के चक्कर

साधना सिंह है बेहद खूबसूरत

आपको बता दें कि इस फिल्म में लीड रोल निभा रहे सचिन पिलगांवकर आज भी बड़े पर्दे पर एक्टिव है। वही बात एक्ट्रेस साधना सिंह की करें तो वह पूरी तरह से पर्दे से गायब हैं। फिल्म में साधारण लड़की का किरदार निभाने वाली साधना सिंह रियल लाइफ में काफी बोल्ड है। वह अक्सर खुद से जुड़ी नई- नई तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करते रहती हैं।

इसे भी पढ़ें-जानें आखिर क्यों दिलीप कुमार और लता मंगेशकर के बीच 13 सालों तक बंद थी बातचीत

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

image credit- instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP