शीशे के सामने खड़े होकर क्यों रोज खुद को थप्पड़ मारता है 90 के दशक का यह पॉपुलर एक्टर?

बॉलीवुड सेलेब्स अपने इंटरव्यूज में कई सारे शॉकिंग खुलासे करते रहते हैं। ऐसा एक खुलासा गोविंदा ने किया था,जब उन्होंने बताया था कि एक वक्त पर वह शीशे के सामने खड़े होकर खुद को थप्पड़ मारा करते थे। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-11-21, 12:14 IST
govinda shocking revelation

बॉलीवुड के सितारों की जिंदगी से जुड़े खुलासे फैंस को काफी पसंद आते हैं। अक्सर अपने इंटरव्यू में ये सेलेब्स कई सारे शॉकिंग स्टेटमेंट्स देते रहते हैं। परदे पर सबको हंसाने वाले गोविंदा ने भी एक बार ऐसा ही एक खुलाया किया था। गोविंदा के डांस मूव्स और उनकी अदाकारी के एक वक्त पर लोग मुरीद हुआ करते थे। एक वक्त पर उन्होंने बताया था कि वह शीशे के सामने खड़े होकर खुद को थप्पड़ मारा करते थे। जी हां, अपनी फिल्मों से सबका मनोरंजन करने वाले गोविंदा आखिर ऐसा क्यों करते थे? इसके पीछे क्या वजह थी और क्यों गोविंदा पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं, इन सब सवालों का जवाब गोविंदा ने एक इंटरव्यू के दौरान दिया था, चलिए आपको बताते हैं।

शीशे के सामने खुद को थप्पड़ मारते थे गोविंदा

s actor govinda

गोविंदा ने कुछ वक्त पहले मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि वह किसी भी प्रोजेक्ट को जल्दी एक्सेप्ट नहीं करते हैं। जो लोग सोचते हैं कि उन्हें काम नहीं मिल रहा है, तो ऐसा नहीं है, उन्हें बप्पा की कृपा से पिछले साल 100 करोड़ रूपये का बड़ा प्रोजेक्ट मिला था, लेकिन उन्होंने उस फिल्म को छोड़ दिया।

गोविंदा ने इस बातचीत में आगे बताया था कि ''मैं आईने के सामने खड़े होकर खुद को थप्पड़ मार रहा था क्योंकि मैं प्रोजेक्ट साइन नहीं कर पा रहा है। मेकर्स मुझे पैसा ऑफस कर रहे थे लेकिन मैं कोई भी रैंडम रोल नहीं करना चाहता हूं। मैं कुछ ऐसा करना चाहता हूं, जो मैंने पहले न किया हो।''

गोविंदा की आने वाली फिल्में

govinda upcoming movie

बता दें कि गोविंदा आखिरी बार 2019 में फिल्म 'रंगीला राजा' में डबल रोल में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद 2021 में गोविंदा की एक और फिल्म आनी थी लेकिन कुछ कारणों से वह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। गोविंदा फिलहाल किसी फिल्मी प्रोजेक्ट में तो नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन रियलिटी शोज में वह अक्सर अपने परिवार के साथ सुर्खियां बटोरते रहते थे।

यह भी पढ़ें- जब सुभाष घई की फिल्म देखकर गोविंदा ने ठानी थी हीरो बनने की

एक वक्त पर साइन की थी 70 फिल्में

गोविंदा भले ही आज बड़े परदे से दूर हैं, लेकिन एक वक्त पर उन्होंने 70 फिल्में साइन की थी। फिल्म  'लव 86' के हिट होने के बाद गोविंदा ने एक वक्त पर 70 फिल्में साइन की थी। यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।

गोविंदा अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने कई बार इंडस्ट्री के लोगों से जुड़े कुछ ऐसे खुलासे किए हैं, जिनके चलते वह चर्चा में आए। फिलहाल, गोविंदा के सभी फैंस को उन्हें बड़े परदे पर देखने का इंतजार है।

यह भी पढ़ें- 15 साल की लड़की से प्यार कर बैठे थे गोविंदा, खुद बताया किस्सा

 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Social Media

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।