दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार हैं। न सिर्फ अपनी खूबसूरती से बल्कि अपनी जबरदस्त एक्टिंग से उन्होंने हमेशा ही फैंस को इंप्रेस किया है। पिछले 18 सालों से दीपिका एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक्टिव हैं। उन्होंने अपना सिक्का न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी जमाया है। आज भी कई लोग हैं जिन्हें लगता है कि दीपिका ने अपना एक्टिंग डेब्यू ओम शांति ओम से किया था और रातों रात स्टार बन गई लेकिन ऐसा नहीं हैं। आइए जानते हैं वह कौन सी फिल्म थी जिससे दीपिका ने एक्टिंग में डेब्यू किया था।
किस फिल्म से दीपिका पादुकोण ने किया था एक्टिंग डेब्यू
View this post on Instagram
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ओम शांति ओम से भले ही एक्टिंग डेब्यू किया और रातों रात सुपरस्टार बन गईं लेकिन उन्होंने एक साउथ फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।
ओम शांति ओम से एक साल पहले साल 2006 में दीपिका पादुकोण कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या में नजर आईं थीं। इसमें एक्ट्रेस ने साउथ एक्टर उपेंद्र के साथ काम किया था। इस फिल्म में दीपिका ने ऐश्वर्या नाम का किरदार निभाया था। इस फिल्म से उन्हें इतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिली थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने ओम शांति ओम की और आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। दीपिका को बॉलीवुड का हिट मशीन कहा जाता है। बता दें कि ओम शांति ओम से पहले दीपिका को फिल्म इंडस्ट्री में हिमेश रेशमिया ने ब्रेक दिया था। उन्होंने दीपिका को अपने म्यूजिक वीडियो नाम है तेरा में कास्ट किया था।
यह भी पढ़ें-जानिए बिग बी की फिल्म डॉन से जुड़े कुछ मजेदार किस्से
View this post on Instagram
साल 2023 में दीपिका पादुकोण पठान और जवान में शाहरुख खान के अपोजिट नजर आईं थी। फिल्म हिट साबित हुई, वहीं साल 2024 में वह फाइटर में ऋतिक के अपोजिट नजर आईं। इस फिल्म को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। वर्कफ्रंट की बात करें तो लंबे अरसे के बाद दीपिका एक बार फिर साउथ की ओर रुख कर रही हैं। इस बार प्रभास, कमल हासन, अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म कलकी 2898 एडी में नजर आएंगी। (सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी दीपिका)
यह भी पढ़ें-जानिए उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जो कभी रिलीज नहीं हुई
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों