दीपिका और रणवीर के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, कपल ने पोस्ट शेयर कर दी गुडन्यूज

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-02-29, 12:27 IST
deepika pregnancy

Deepika Padukone And Ranveer Singh:मुबारक हो! बॉलीवुड के पावर कपल में शुमार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। बी-टाउन का यह कपल अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रहा है। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बहुत ही खास अंदाज में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। इस बात की खबर सुनने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

कपल ने खास अंदाज में शेयर की गुडन्यूज

फाइनली दीपिका और रणवीर पेरेंट्स क्लब में शामिल होने वाले हैं। कपल ने जो पोस्ट शेयर किया है वह बेहद खास है। उसमें लिखा है सितंबर 2024। दीपिका एंड रणबीर... इस फोटो पर बच्चों के कपड़े, शूज और बैलून बने हैं। पोस्ट शेयर करते हुए कपल ने हाथ जोड़ने वाली और इविल आई इमोजी पोस्ट की है।

बता दे कि दीपिका पादुकोण बीते दिनों से प्रेग्नेंसी की खबरों के चलते सुर्खियों में छाई हुई थीं। बाफ्टा अवार्ड में जब दीपिका को साड़ी लुक में देखा गया तो फैंस ने तभी कयास लगाने शुरू कर दिए थे। हालांकि इस पर कपल की तरफ से कोई रिएक्शन दिया नहीं दिया गया था। लेकिन अब यह कयास बिल्कुल सच हैं। 38 साल की ऐक्ट्रेस अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। वहीं यह खबर आते ही बधाइयों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। मनीष मल्होत्रा, अंगद बेदी, मसाबा गुप्ता जैसे तमाम सितारों से लेकर फैंस ने कपल को बधाई दी है।

2018 में हुई थी शादी

आपको बता दें कि दोनों की लवस्टोरी राम लीला की सेट पर हुई थी। साल 2012 में उनकी डेटिंग शुरू थी। 2018 में कपल ने इटली के लेक कोमो में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Instagram
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP