बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स रह चुके हैं, जिन्हें अपनी एक्टिंग और स्टारडम के दम पर जाना जाता है। वहीं, एक ऐसा भी स्टार है, जिसने अपने करियर में 180 से करीब फ्लॉप फिल्में दीं, इसके बाद भी वो इंडस्ट्री पर राज करता रहा और सुपरस्टार बन गया। बड़ी बात तो ये है कि इस एक्टर की 47 फिल्मों को डिजास्टर की लिस्ट में शामिल किया गया था। इस सब के बाद भी इस एक्टर की फैन फॉलोइंग हमेशा ही तगड़ी रही। अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जितेंद्र, विनोद खन्ना और राजेश खन्ना उस दौर नें टॉप एक्टर माने जाते थे। 1970 और 80 के इसी दौर में इस एक्टर ने एंट्री ली और सभी को हैरान कर दिया। क्या इतना कुछ जानने के बाद आप इस एक्टर का नाम सोच पाए? आइए जानें, कौन है वो एक्टर जो 180 फ्लॉप और 47 डिजास्टर दे चुका है, लेकिन इसके बाद भी सुपरस्टार है?
आज भी वैसा ही है स्टारडम
इस फेमस एक्टर का स्टारडम आज भी वैसा का वैसा ही है। आज भी इस एक्टर के चाहने वाले इन्हें एक्टिंग का भगवान मानते हैं। इस एक्टर को अपना जलवा दिखाने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ी थी। 80-90 के दशक के इस सितारे ने कई फिल्मों में काम किया। एक वक्त ऐसा आया, जब ये मेकर्स की पहली पसंद बन गया। हर कोई इसे अपनी फिल्म का हिस्सा बनाना चाहता था।
नहीं देखी खुद की 200 फिल्में
जिस एक्टर की आज हम बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि मिथुन चक्रवर्ती हैं। मिथुन ने अपने 47 साल के करियर में ही 180 फ्लॉप फिल्में की। कहा जाता है एक्टर ने अपनी खुद ही 200 से ज्यादा फिल्में तो देखी भी नहीं। बॉलीवुड के इस फेमस सितारे ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी हैं। इसके बाद भी इन्हें सुपरस्टार का दर्जा दिया जाता है।
50 हिट फिल्मों में किया काम
मिथुन के स्टारडम की असल वजह ये थी कि उन्होंने 180 फ्लॉप फिल्मों के साथ 50 के करीब हिट फिल्में भी दी थीं। इन्हीं फिल्मों ने मिथुन को बड़े स्टार्स की लिस्ट में जगह दिलवाई थी। यही वजह है कि उस दौर में मिथुन की गिनती टॉप 4 एक्टर्स में होती थी।
6 साल में 33 फ्लॉप फिल्में की
1990 में तो मिथुन ने एक साथ सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में करने का रिकॉर्ड तक बना लिया था। 1993-98 तक के समय में उनकी लगातार 33 फिल्में फ्लॉप ही साबित हुई थीं। आज भी मिथुन की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।
यह भी देखें-कभी 1 ब्रेकअप ने बदली थी मिथुन चक्रवर्ती की लाइफ, जानिए उनकी लव स्टोरी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Instagram
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों