herzindagi
best songs and gazals pankaj udhas

Pankaj Udhas Ghazals: गजल सम्राट पंकज उधास के वो मशहूर गीत जिनकी दुनिया आज भी कायल है

रूहानी आवाज के जादूगर पंकज उधास का अब हमारे बीच नहीं रहे। 72 साल की उम्र में न&zwj;िधन हो गया है। वह मशहूर गजल गायकों में से एक हैं। चलिए सुनते हैं उनके बेहतरीन गीत और गजल। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-02-26, 19:36 IST

Pankaj Udhas: बीते दिन रेडियो के दुनिया के बेताज बादशाह अमीन सयानी का निधन हो गया था। लोग अभी उनके मौत की खबर से उबरे ही नहीं थे कि बॉलीवुड जगत के आइकॉनिक लिजेंडरी सिंगर पंकज उधास के निधन की खबर ने सभी की आंखे नम कर दी हैं। अपने गजलों से लोगों के दिलों में छाने वाले गजल सम्राट पद्मश्री पंकज उधास के निधन की खबर उनकी बेटी नायाब उधास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इस खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री सदमे में है। हर कोई उनके परिवार को ढांढस बांधने की हिम्मत दे रहा है। गजल गायक पंकज उधास के गाने अक्सर उनकी याद दिलाएंगे। इस लेख में आज हम आपको पंकज उधास के पॉपुलर गाने के बारे में बताने जा रहे हैं।

अपनी रूहानी आवाज से लोगों के दिलों पर छाने वाले गजल गायक पंकज उधास उन गायकों में से एक थे, जिनकी गजल दुनिया भर में फेमस है। उनकी आवाज में चिट्ठी आई है, ' कजरे की धार', 'चांदी जैसा रंग है तेरा', समेत कई दर्जनों गीत और गजल हैं, जो आज भी फैंस को रटे हुए हैं।

पंकज उधास को किया गया पद्माश्री अवार्ड से सम्मानित 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pankaj Udhas (@pankajkudhas)

पंकज उधास का जन्म 17 मई,1 951 को गुजरात के एक गांव में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत आहट नाम के गजल एल्बम से की थी। 'मुकरार', 'तरन्नुम', 'महफिल' जैसे एल्बम से शोहरत हासिल की। साल 1986 में आई फिल्म नाम में उनके गीत चिट्ठी आई है को न सिर्फ दर्शाया गया बल्कि उन्होंने उस गाने को इस फिल्म स्वयं प्रस्तुत भी किया। साल 20206 में उन्हें सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित भी किया गया। (दादा साहब फाल्के अवार्ड)

चिठ्ठी आई है

इसे भी पढ़ें- जब एक गाने की शूटिंग के दौरान काजोल को गलती से किस कर बैठे थे शाहरुख खान

साल 1986  में आई फिल्म 'नाम' में पंकज उधास ने 'चिट्ठी आई है' गाना गया है।

चांदी जैसा रंग है तेरा

ना कजरे की धार

जिए तो जिए कैसे बिन आपके

सबको मालूम है मैं शराबी नहीं

एक तरफ उसका घर

घुंघरू टूट गए

इसे भी पढ़ें-नहीं रहे गजल गायक पंकज उधास, 72 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

चुपके चुपके सखियों से वो बातें करना भूल गई

पीने वालों सुनो

घूँघट को मत खोल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Instagram

Video credit- Youtube

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।