Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:06 AM IST

HZ Tried & Tested: मुंहासे और दाग-धब्बों को कम करने के काम आ सकता है यह एक प्रोडक्ट, मिलेगा बेदाग चेहरा

त्वचा का ख्याल रखने के लिए आपको सही तरीके से हर स्किन केयर स्टेप को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए स्किन टाइप के अनुसार ही प्रोडक्ट्स को चुनना चाहिए।
Updated:- 2024-08-22, 21:51 IST
spot correction face serum

त्वचा की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए सही तरीके से इसकी देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आपको मार्केट में कई प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे। वहीं त्वचा पर दाग-धब्बे और मुंहासे होना बिल्कुल आम बात है। इसके लिए भी मार्केट में आज कई ट्रीटमेंट मौजूद हैं।

मुहांसों और इनके दाग-धब्बों को कम करने के लिए आप फेस सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं द आयुर्वेद को. कंपनी के एक्ने एंड स्पॉट करेक्शन फेस सीरम के बारे से जुड़ी जानकारी, जो आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।  

दावे

  • द आयुर्वेद को. कंपनी दावा करती है कि इन प्रोडक्ट्स को बनाने में किसी भी तरह का बाहरी केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है
  • यह फेस सीरम सभी स्किन केयर प्रोडक्ट्स पूरी तरह से नेचुरल है।
  • इन्हें बनाते समय किसी भी तरह के टोक्सिन का भी इस्तेमाल नहीं किया गया है।
  • इनके सभी प्रोडक्ट्स त्वचा पर अंदर से काम करते हैं।
  • यह प्रोडक्ट्स पूरी तरह से वेगन हैं।

tac face serum

इसे भी पढ़ें:  Product Review: त्वचा को जवां रखने से लेकर हाइड्रेटेड बनाने में मदद करेंगे ये फेस सीरम

पैकेजिंग

पैकेजिंग की बात करें तो देखने में यह काफी प्रीमियम तरीके से पैक किए गया है, जहां आपको यह फेस सीरम ग्लास बोतल के अंदर मिल जाएगा।

फायदे

  • यह प्रोडक्ट पूरी तरह से नेचुरल हैं तो आपकी स्किन को इनसे किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा।
  • त्वचा को साफ करने से लेकर मॉइस्चराइज करने से और सन डैमेज से बचाने के लिए यह फेस सीरम  हर रूप में त्वचा की रक्षा करेगी।
  • एक्ने स्पॉट्स को कम करने के लिए और स्किन को कुलिंग इफेक्ट देने के लिए यह फेस सीरम काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

tac face serum for skin

दाम

यह फेस सीरम आपको ऑनलाइन 599/- रुपये में मिल जाएगा, लेकिन आपको सेल में इनपर अच डिस्काउंट भी देखने को मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Product Review : बालों को हेल्दी बनाने के लिए कर सकती हैं इन हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल

मेरा एक्सपीरियंस

यह प्रोडक्ट त्वचा के लिए फायदेमंद तो साबित सकता है। इसे लगाने के बाद स्किन सॉफ्ट महसूस होती है। आप इसे चेहरे पर लगाने के बाद फेस मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्किन के अंदर तुरंत ही यह प्रोडक्ट पूरी तरह से अब्सॉर्ब हो जाता है। ओवरऑल यह प्रोडक्ट आपकी त्वचा के लिए लाभदायक हो सकता है।

रेटिंग 4.5

 

अगर आपको ये स्किन केयर प्रोडक्ट पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।