Product Review: हर स्किन टाइप के लिए बेस्ट है यह Face Wash

WishCare Face Wash: आजकल बदलते मौसम और लाइफस्टाइल के चलते हम सभी को चेहरे से जुड़ी तरह-तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि हम सही फेस वॉश का इस्तेमाल करें और अपनी स्किन का ख्याल रखें।
हालांकि हम महिलाएं अक्सर मार्केट से प्रोडक्ट खरीदते वक्त कंफ्यूज हो जाती हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं विशकेयर ब्रांड का फेस वॉश। इस फेस वॉश को इस्तेमाल करने के बाद से मेरी त्वचा को थोड़ा फायदा मिल रहा है। चलिए पढ़ते हैं प्रोडक्ट रिव्यू।
दावे
- इस प्रोडक्ट को बनाने के लिए विटामिन-सी का प्रयोग किया गया है।
- इस प्रोडक्ट को आप हर तरह की स्किन पर लगा सकते हैं।
- Sulphate और Parabens का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
- यह प्रोडक्ट स्किन को ब्राइट बनाने में मदद करेगा।
- इस फेस वॉश में मौजूद तत्व गंदगी को दूर रखने में मदद करेंगे।
इसे भी पढ़ेंः Dusky Skin : सांवली त्वचा के लिए ऐसे करें मेकअप तो चेहरा करेगा ग्लो
पैकेजिंग
इस फेस वॉश की 150 एमएल की बॉटल कार्डबोर्ड पैकिंग में आती है और अंदर प्लास्टिक पंप बॉटल होती है। फेस वॉश को आसानी से निकालकर इस्तेमाल किया जा सकता है जो इस प्रोडक्ट की खासियत है।
टेक्सचर
इस फेस वॉश का टेक्सचर फोम जैसा और बहुत ही खुशबूदार है। प्रोडक्ट को चेहरे पर आसानी से लगाया जा सकता है।
कीमत
इस फेस वॉश की 150 एमएल की बॉटल 399 रुपये की आती है।
फायदे
- चेहरे की स्किन को ग्लोइंग और ब्राइट बनाने के लिए यह फेस वॉश अच्छा ऑप्शन है।
- फेस वॉश को बनाने के लिए हल्दी जैसे तत्वों का इस्तेमाल किया गया है जो स्किन को फायदा पहुचाते हैं।
- त्वचा बहुत ही सॉफ्ट लगती है।
- विटामिन-सी से बने होने के कारण इसमें त्वचा पर मौजूद हल्के दाग-धब्बों को हल्का करने की क्षमता है।
इसे भी पढ़ेंः Flaky Skin : बदलते मौसम में त्वचा हो गई है रुखी तो ये स्किन टिप्स आएंगी आपके काम
मेरा एक्सपीरियंस
सही कीमत और बढ़िया प्रोडक्ट लेने के लिए विशकेयर ब्रांड का फेस वॉश सही ऑप्शन है। टेक्चर से लेकर स्किन के लिए आप इस तरह के प्रोडक्ट को यूज कर सकती हैं।
रेटिंग - 4
आपको किस तरह का फेस वॉश पसंद है, इसके बारे में हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से
Photo Credit: WishCare
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।