सर्दियों में बालों को रूखा और बेजान होने से बचा सकते हैं ये 5 फूल, पारिजात से गुड़हल तक जानें इस्तेमाल का तरीका

सर्दियों में बाल को रूखे, बेजान और उलझने से बचाने के लिए आप बगीचे में लगे फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें पारिजात से लेकर गुड़हल जैसे फूल शामिल हैं। नीचे लेख में पढ़ें इस्तेमाल का तरीका।
Updated:- 2026-11-18, 14:24 IST
natural hair care with flowers

बढ़ते प्रदूषण के बीच बालों का हाल बेहाल हो जाता है। ऐसे में महिलाएं बालों की देखभाल के लिए बाजार से महंगे और एक से बढ़कर केमिकल वाले प्रोडक्ट्स खरीदकर लाते हैं। इन चीजों से अगर खास असर नहीं दिखाई देता है तो महिलाएं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे घरेलू नुस्खे या फिर दादी-नानी के जमाने वाले असरदार तरीके आजमाती हैं। अगर आप घर पर ही कुछ घरेलू उपायों की मदद से बालों को हेल्दी बनाना चाहती हैं, तो बगीचे में लगे फूलों पारिजात, गुड़हल, गुलाब, चमेली और भृंगराज का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे लेख में पढ़ें बालों की देखभाल के लिए ये फूल कैसे मददगार साबित हो सकते हैं?

बालों की देखभाल के लिए करें गुड़हल का इस्तेमाल

बालों की देखभाल के लिए आप गुड़हल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें मौजूद फ्लेवोनॉयड्स और एंथोसायनिन तत्व बालों को सिल्की बनाने के लिए अलग-अलग में शामिल किया जाता है। जर्नल ऑफ एथनो फार्माकोलोजी में 2003 की रिसर्च के अनुसार, गुड़हल के फूलों और पत्तियों के अर्क का इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ बेहतर होती है। सर्दियों में रूखे और उलझे बालों के लिए आप इसका हेयर मास्क बना सकती हैं।

images (83)

Image Credit-herzindagi

इस्तेमाल करने का तरीका

  • 2-3 ताजे गुड़हल के फूल और 4-5 पत्तियां लेकर अच्छी तरह धो लें।
  • इन्हें थोड़े पानी के साथ पीसकर पेस्ट बना लें।
  • अब इसमें 2 चम्मच दही मिलाएं और बालों की लंबाई व स्कैल्प पर लगाएं।
  • 20 मिनट बाद सामान्य पानी से धोकर बालों को सुखाएं।

बालों की ताजगी के लिए करें गुलाब का इस्तेमाल

गुलाब सिर्फ खूबसूरती और खुशबू के लिए ही नहीं, बल्कि हेयर केयर में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसकी पंखुड़ियों से तैयार पानी बालों को धोने के बाद हल्की खुशबू और ताजगी दे सकता है। अगर सर्दियों में बाल बेजान नजर आते हैं, तो गुलाब के पानी को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं।

rose use for haur care

Image Credit-herzindagi

इस्तेमाल करने का तरीका

  • इसके लिए एक मुट्ठी ताजी गुलाब की पंखुड़ियों को एक कप पानी में डालें।
  • फिर 5-7 मिनट तक हल्का उबालें।
  • अब इसे ठंडा होने पर पानी छान लें।
  • शैंपू के बाद इसे बालों में लगाएं।
  • इसमें किसी तरह का परफ्यूम या केमिकल न मिलाएं।

इसे भी पढ़ें- महंगे हेयर स्पा की नहीं पड़ेगी जरूरत, एलोवेरा मास्क से झाड़ू जैसे बाल बनेंगे सॉफ्ट-शाइनी

बालों के स्कैल्प की सफाई में काम आएगा गेंदे का फूल

गेंदा का फूल सर्दियों में आसानी से मिल जाता है। इसमें प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और पौधों से मिलने वाले कई यौगिक होते हैं। इसका इस्तेमाल बालों की देखभाल में किया जाता है।

these-mistakes-with-marigold-plant

Image Credit-herzindagi

इस्तेमाल करने का तरीका

  • इसके लिए 2-3 गेंदे के फूलों की पंखुड़ियां अच्छी तरह धोकर पीस लें।
  • इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
  • इस पेस्ट को स्कैल्प पर हल्के हाथों से लगाएं। 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

चमेली के फूल से बालों को मिलेगी खुशबू

चमेली के फूल अपनी मनमोहक खुशबू के लिए जाने जाते हैं। सर्दियों में बाल धोने के बाद आने वाली हल्की नमी और बंद वातावरण के कारण कई बार बालों में अजीब सी गंध रहने लगती है। ऐसे में चमेली की ताजी पंखुड़ियों से तैयार पानी बालों को हल्की प्राकृतिक खुशबू देने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

jasmine-oil-for-morning-freshning-1745389205808

Image Credit-herzindagi

इस्तेमाल करने का तरीका

  • इसके लिए 8-10 चमेली के फूलों को एक कप साफ पानी में कुछ घंटों के लिए भिगो दें।
  • इसके बाद पानी छानकर स्प्रे बोतल में भर लें। इसे बालों की लंबाई पर हल्का स्प्रे कर सकती हैं।
  • इसे लंबे समय तक स्टोर न करें और फ्रिज में रखकर 1-2 दिन में इस्तेमाल कर लें।

बालों की ग्रोथ के लिए करें अपराजिता फूल का इस्तेमाल

अपराजिता का नीला फूल देखने में जितना सुंदर होता है, उतना ही खास पारंपरिक घरेलू नुस्खों में भी माना जाता है। इसमें एंथोसायनिन जैसे प्राकृतिक पिगमेंट पाए जाते हैं, जो इसे नीला रंग देते हैं। हालांकि, इससे बालों की ग्रोथ बढ़ने या सफेद बाल काले होने के दावों के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं।

how-to-boost-aparajita-plant-flowering-in-march-by-using-neem-khali-and-vermicompost-(2)-1740628579434

Image Credit-herzindagi

इस्तेमाल करने का तरीका

  • सबसे पहले बालों 5-6 ताजे अपराजिता के फूलों को पानी में उबालें।
  • पानी का रंग नीला होने पर इसे ठंडा करके छान लें।
  • शैंपू के बाद बालों पर डालें और कुछ मिनट बाद सादे पानी से धो लें।

फूलों का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

गार्डन से फूल तोड़ते समय ध्यान रखें कि उन पर कीटनाशक या दूसरे केमिकल का छिड़काव न किया गया हो। इस्तेमाल से पहले फूलों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।

किसी भी फूल का पेस्ट या पानी सीधे पूरे स्कैल्प पर लगाने से पहले हाथ की त्वचा पर पैच टेस्ट जरूर करें। खुजली, जलन या एलर्जी होने पर इसका इस्तेमाल बंद कर दें।

याद रखें कि फूलों से बने ये घरेलू नुस्खे बालों को मुलायम और ताजा महसूस कराने में मदद कर सकती हैं। सर्दियों में बालों की अच्छी देखभाल के लिए पर्याप्त पानी पिएं, हल्का शैंपू इस्तेमाल करें और बालों को बहुत गर्म पानी से धोने से बचें।

इसे भी पढ़ें- पार्लर का हजारों का बिल बचाएंगी घर पर बाल कलर करने की ये 8 ट्रिक्स, बालों में बनी रहेगी नेचुरल रंगत

इस प्रकार से आप अपने बगीचे में लगे फूल का इस्तेमाल बालों की देखभाल के लिए कर सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit-herzindagi, main image (ai)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।