सर्दियों में फटने लगी हैं एड़ियां और दिख रही हैं दरारें? रात को सोने से पहले करें ये 5 काम

सर्दियों का मौसम आते ही स्किन रूखी और बेजान होने लगती है। इसका असर सिर्फ चेहरे और हाथों पर ही नहीं, बल्कि पैरों पर भी दिखाई देता है। खासकर एड़ियों की त्वचा इतनी सूखी हो जाती है कि इनमें छोटी-छोटी दरारें पड़ने लगती हैं। कई बार ये दरारें गहरी हो जाती हैं कि दर्द और चलने-फिरने में परेशानी होती है। ऐसे में अक्सर महिलाएं बाजार में मिलने वाली क्रीम या फुट केयर प्रोडक्ट्स खरीदकर लाती हैं। मगर क्या आपको पता है कि रात को सोने से पहले 5 काम करके इस समस्या से राहत सकती हैं। नीचे लेख में जानें?
फटी एड़ियों से राहत पाने के लिए क्या करें?
फटी एड़ियों से राहत पाने के लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है। आप रोजाना नियमित रूप से नीचे बताए गए काम करती हैं, तो फटी एड़ियां कुछ दिनों में सही हो सकती हैं।

1. गुनगुने पानी से पैरों को साफ करें
रात को सोने से पहले सबसे पहले पैरों को गुनगुने पानी से साफ करें। इसके लिए एक टब में हल्का गुनगुना पानी लें और उसमें करीब 10 मिनट तक पैर रखें। इससे पैरों पर जमी गंदगी साफ होगी और त्वचा मुलायम महसूस होगी। ध्यान रखें कि बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे त्वचा का रूखापन बढ़ सकता है। पैरों को साफ करने के बाद मुलायम तौलिए से हल्के हाथों से पोंछ लें।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में चाहिए Korean Glass Skin जैसी चमक? अलसी और एलोवेरा से 5 मिनट में बनाएं नेचुरल फेस जेल
2. एड़ियों पर लगाएं मॉइस्चराइजर
पैर धोने के बाद एड़ियों पर अच्छी मात्रा में गाढ़ा मॉइस्चराइजर लगाएं। आप पेट्रोलियम जेली या ग्लिसरीन और मॉइस्चराइजर वाले फुट क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। खासतौर पर ऐसी क्रीम चुनें जिसमें यूरिया जैसे मॉइस्चराइजिंग तत्व मौजूद हों। इससे त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है।
3. नारियल तेल से करें हल्की मालिश
नारियल तेल त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है। रात को सोने से पहले इसकी कुछ बूंदें लेकर एड़ियों पर हल्के हाथों से मालिश करें। इससे रूखी त्वचा को नमी मिल सकती है। हालांकि, अगर एड़ियों में गहरी दरारें या खुले घाव हैं, तो उनमें तेल डालने के बजाय डॉक्टर की सलाह लें।

4. सूती मोजे पहनकर सोएं
मॉइस्चराइजर लगाने के बाद साफ और मुलायम सूती मोजे पहन लें। इससे क्रीम पैरों पर बनी रहती है और बिस्तर पर भी नहीं लगती। रातभर मोजे पहनने से त्वचा को नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है। ध्यान रखें कि मोजे बहुत टाइट न हों।
5. एड़ियों को बार-बार रगड़ने से बचें
फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए कई लोग प्यूमिक स्टोन या फुट स्क्रबर से जोर-जोर से रगड़ने लगते हैं। ऐसा करने से दरारें और गहरी हो सकती हैं। इसलिए त्वचा को जबरदस्ती छीलने या ब्लेड से काटने से बचें। एड़ियों की सफाई हमेशा हल्के हाथों से करें।
निष्कर्ष
सर्दियों में फटी एड़ियों की परेशानी से बचने के लिए रोजाना थोड़ी-सी देखभाल काफी मददगार हो सकती है। रात को पैरों की सफाई, मॉइस्चराइजर और सूती मोजे पहनने जैसी आदतें अपनाएं। अगर एड़ियों में गहरी दरारें, खून, सूजन, पस या तेज दर्द हो, तो घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करें।
Image Credit-ai
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।