मेकअप के 20 मिनट बाद ही डल लगने लगता है चेहरा? 90% लड़कियां करती हैं ये 5 गलतियां

आजकल अधिक्तर लड़कियां मेकअप करती हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मेकअप लगाने से पहले आपकी स्किन इतनी फ्रेश लगती है और फाउंडेशन लगाने के 20 मिनट बाद ही आपका चेहरा थका हुआ क्यों दिखने लगता है? अब आपके मन में सवाल आ रहे होंगे कि फाउंडेशन में तो कोई गलती नहीं है। आपको बता दें कि कई बार प्रॉब्लम फाउंडेशन से पहले ही शुरू हो जाती है, खासकर जब बेस सही से तैयार नहीं होता है। यूके के आधिकारिक त्वचा विशेषज्ञ संघ और अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी (AAD) की रिसर्च के अनुसार, आपको नया फाउंडेशन खरीदने की जरूरत नहीं है, बल्कि आपको अपने मेकअप बेस पर काम करने की जरूरत है।
मेकअप बेस को सही करने के 5 तरीके
अगर मेकअप करने के बाद आपका भी चेहरा थका हुआ लगता है, तो सबसे पहले मेकअप बेस को सही से तैयार करें। यहां जानें तरीका।
1. डिहाइड्रेटेड स्किन पर मेकअप लगाना बंद करें
बेकार मेकअप होने की एक वजह डिहाइड्रेटेड स्किन पर मेकअप लगाना होता है। जब त्वचा ड्राई होती है, तो फाउंडेशन ऊबड़-खाबड़ स्किन पर एक जैसा नहीं लगता और सूखे पैचेज पर जम जाता है। यह दिक्कत मैट या लॉन्ग-लास्टिंग फाउंडेशन के साथ ज्यादा आती है। इसलिए पहले स्किन को फ्रेश, हाइड्रेटेड और प्लम्प रखने के लिए एक सिंपल स्किनकेयर रूटीन बनाएं और बाद में मेकअप शुरू करें।
2. स्किनकेयर और मेकअप को आपस में लड़ने न दें
क्या जब आप स्किनकेयर और प्राइमर लगाने के बाद चेहरे को टच करती हैं, तो छोटे दाने या पपड़ी जैसी दिक्कत दिखती है? इस परेशानी को पिलिंग कहते हैं। यह दिक्कत गलत प्रोडक्ट्स के कॉम्बिनेशन या बहुत ज्यादा प्रोडक्ट लगाने से होती है। जब चेहरे पर ज्यादा प्रोडक्ट्स लगाते हैं, तो लेयर ज्यादा बनती है और ठीक से ब्लेंड नहीं होती। इससे फिनिश खराब हो जाती है। इसलिए मेकअप से पहले सिंपल रूटीन फॉलो करें और कम प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- अब हैवी मेकअप नहीं, नेचुरल ग्लो का है जमाना; समझिए Gen-Z के नए ब्यूटी ट्रेंड्स
3. फाउंडेशन का सही शेड चुनना सबसे जरूरी है
अगर आपका मेकअप बेस अजीब दिखता है, तो उसकी एक वजह फाउंडेशन शेड भी हो सकता है। ज्यादा लाइट फाउंडेशन चेहरे को पीला कर देता है। ये प्रॉब्लम तब और बढ़ जाती है जब गर्दन और चेहरे के रंग में बहुत ज्यादा फर्क दिखता है। इसलिए अपनी स्किन से मैच करता हुआ फाउंडेशन यूज करना बेहतर होता है।

4. ज्यादा पाउडर लगाना बंद करें
पाउडर लगाने से मेकअप की शाइन कम हो जाती है। यह कंसीलर को सेट करता है और ज्यादा देर तक टिकाने में मदद करता है, लेकिन ज्यादा लगाने से चेहरे की नेचुरल खूबसूरती चली जाती है। अगर चेहरे के ड्राई एरिया पर ज्यादा पाउडर लगाया जाए, तो चेहरा बेजान दिखने लगता है। इसलिए स्मार्ट तरीके से पाउडर सिर्फ वहीं लगाएं जहां जरूरत है।
5. ब्लश और ब्रॉन्जर की सही प्लेसमेंट है जरूरी
बहुत बार हम फाउंडेशन को गलत मान लेते हैं, लेकिन गलती कुछ और होती है। ज्यादा लेयर्स चेहरे के नेचुरल रंग को छिपा देती हैं। फाउंडेशन सेम बेस तो देता है, लेकिन ज्यादा लगाने से चेहरा फ्लैट लगने लगता है। यहीं पर हाइलाइटर, ब्रॉन्जर और ब्लश काम आते हैं। फाउंडेशन के बाद चेहरे पर वापस रंग लाने के लिए इन प्रोडक्ट्स का सही इस्तेमाल करें।

कुल मिलाकर मेकअप के बाद चेहरा डल दिखने की वजह आपका फाउंडेशन नहीं, बल्कि आपका गलत बेस है। ऊपर दी गई इन बातों को ध्यान में रख आप अपने चेहरे को चमका सकती हैं।
यह भी पढ़ें- न वैनिटी भरें, न खर्च करें हजारों रूपये; जानें 5 मेकअप प्रोडक्ट के 3 अलग-अलग इस्तेमाल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- क्या डेली फाउंडेशन लगाने से स्किन खराब होती है?
- नहीं, अगर आप नॉन-कॉमेडोजेनिक और अपनी स्किन टाइप का फाउंडेशन यूज करती हैं और रात में डबल क्लींजिंग से मेकअप अच्छे से हटाती हैं तो डेली फाउंडेशन से स्किन खराब नहीं होती।
- मेकअप से पहले मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी है क्या?
- हां, बहुत जरूरी है। मॉइस्चराइजर आपकी स्किन और फाउंडेशन के बीच बैरियर बनाता है। इससे फाउंडेशन पैची नहीं लगता है।
- गर्मियों में मेकअप को पसीने से कैसे बचाएं?
- गर्मियों में हैवी क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट्स की जगह जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर और मैट प्राइमर यूज करें। मेकअप के आखिर में सेटिंग स्प्रे जरूर लगाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।