Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:59 PM IST

परफ्यूम या इत्र: गर्मियों में क‍िसकी खुशबू ज्‍यादा देर तक ट‍िकेगी? यहां जानें

गर्मी में पसीना ज्यादा आता है, इसलिए लोग दिनभर फ्रेश फील करने के ल‍िए परफ्यूम या इत्र लगाते हैं, लेक‍िन कई लोगों को कन्‍फ्यूजन रहती है क‍ि गर्मियों में दोनों में से कौन सा लगाना ज्‍यादा सही रहेगा। अगर आप भी इसी बात को लेकर कन्‍फ्यूज रहती हैं तो हम आपको बताया है क‍ि क‍िसकी खुशबू ज्‍यादा देर तक ट‍िक सकती है। आइए जानते हैं-
Updated:- 2026-06-26, 11:30 IST
perfume vs ittar which is best

गर्मियों में हर क‍िसी को पसीना ज्‍यादा आता है। इसके ल‍िए लोग परफ्यूम या इत्र लगाना पसंद करते हैं। इससे द‍िनभर फ्रेशनेस महसूस होती है, लेक‍िन कई बार ऐसा होता है क‍ि कुछ ही समय में इसकी खुशबू चली जाती है। ऐसे में लोगों के मन में सबसे पहला सवाल सही आता है क‍ि गर्मियों में क‍िसकी खुशबू ज्‍यादा देर तक ट‍िकेगी?

कुछ लोग महंगे परफ्यूम खरीदना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को पुराने समय से इस्‍तेमाल क‍िए जा रहे इत्र पसंद आते हैं। ऐसे में हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि गर्मियों में परफ्यूम की खुशबू ज्‍यादा देर ट‍िकेगी या फ‍िर इत्र की। आइए जानते ह‍ैं-

एक्‍सपर्ट ने क्‍या कहा?

एजी ऑर्गेन‍िका के फाउंडर और मैनेज‍िंग डायरेक्‍टर अर्पित गुप्‍ता ने बताया क‍ि इत्र और परफ्यूम की तुलना केवल उनकी खुशबू से नहीं, बल्कि उनकी बनावट, इस्‍तेमाल और मक्‍सद से की जानी चाहिए। इत्र नेचुरली खुशबू वाले तेलों से होती है, इसलिए यह लंबे समय तक अपनी महक बनाए रखता है।परफ्यूम की बात करें तो ये आजकल की लाइफस्‍टाइल को ध्‍यान में रखते हुए बनाया गया है। इनमें अलग-अलग फ्रेगरेंस का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। ऐसे में अर्पित गुप्‍ता का मानना है क‍ि हर क‍िसी को मौसम, स्‍क‍िन टाइप और अपनी पसंद के ह‍िसाब से ही इत्र और परफ्यूम चुनना चाह‍िए।

perfume vs ittar which is best (1)

परफ्यूम और इत्र में क्या अंतर होता है?

पहले तो ये जान लेते हैं क‍ि इन दोनों में अंतर क्‍या होता है। दरअसल, इन दोनों का काम खुशबू देना है, बस इन्‍हें बनाने का तरीका थोड़ा अलग होता है। परफ्यूम में खुशबू बढ़ाने वाली चीजों के साथ अल्‍कोहल का भी इस्‍तेमाल होता है। इसी वजह से इसकी खुशबू तेज होती है। इत्र की बात करें तो ये आमतौर पर ऑयल बेस्‍ड होते हैं। इनमें अल्‍कोहल ब‍िल्‍कुल भी नहीं होता है। इसल‍िए इसकी खुशबू धीरे-धीरे फैलती है। हालांक‍ि, ये लंबे समय तक बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- DIY Perfume: फूलों से घर पर ही बनाएं केमिकल-फ्री परफ्यूम, जानें आसान तरीका

गर्मियों में कौन ज्यादा देर तक टिक सकता है?

आमतौर पर इत्र की खुशबू ज्‍यादा देर तक ट‍िकी रह सकती है। इसकी वजह ये भी है कि इसकी खुशबू जल्दी उड़ती नहीं है। परफ्यूम की बात करें तो इसमें इस्‍तेमाल हुआ अल्कोहल गर्मी और पसीने की वजह से जल्दी उड़ सकता है। हालांकि ये बात सभी परफ्यूम और इत्र पर एक जैसी लागू नहीं होती है। कुछ हाई क्वालिटी के परफ्यूम की खुशबू भी कई घंटों तक टिकी रह सकती है।

यह भी पढ़ें- बिना रिमूवर के Nali Paint हटाना है आसान, अपनाएं ये नुस्खे

perfume vs ittar which is best (2)

गर्मियों में इत्र क्यों पसंद किया जाता है?

  • इसकी खुशबू लंबे समय तक बनी रह सकती है।
  • थोड़ी मात्रा भी काफी होती है।
  • ये स्‍क‍िन पर धीरे-धीरे अपनी खुशबू बनाती है।

यह भी पढ़ें- Hair Perfume: गर्मी में बालों से आती है अजीब सी बदबू, गुलाब जल और लौंग की मदद से बनाएं हेयर परफ्यूम

कई बार इत्र को चंदन, गुलाब, खस और चमेली जैसी चीजों से बनाया जाता है। इसकी नेचुरल महक इत्र के ल‍िए सही रहती है।

परफ्यूम के क्या फायदे हैं?

  • खुशबू तुरंत फैल जाती है।
  • बाजार में अलग-अलग तरह के परफ्यूम म‍िल जाते हैं।

ताे फ‍िर कौन सा है बेहतर?

अगर आप चाहती हैं क‍ि खुशबू लंबे समय तक ट‍िकी रहे तो इत्र अच्‍छा ऑप्‍शन हाे सकता है। वहीं, अगर आपको तुरंत तेज खुशबू चाह‍िए, तो परफ्यूम आपके ल‍िए सही रहेगा। कुल मिलाकर गर्मियों में परफ्यूम और इत्र दोनों की अपनी-अपनी खासियत है।

यह भी पढ़ें- Ittar Market in Lucknow: इत्र की शौकीन हैं तो लखनऊ की इन जगहों पर जरूर जाएं, मिलेंगी ढेरों वैरायटीज

तो अगर आप भी इत्र और परफ्यूम को लेकर कन्‍फ्यूज रहती हैं तो हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी दी है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।