herzindagi
face mask applying timings in hindi

जानें कब लगाना चाहिए फेस मास्क

अगर फेस मास्क को सही समय पर लगाया जाए तो इससे आपको मैक्सिमम बेनिफिट मिलते हैं।
Editorial
Updated:- 2022-12-15, 16:49 IST

स्किन की केयर करने के लिए हम सभी कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनके साथ-साथ फेस मास्क लगाना भी जरूरी होता है। जब आप फेस मास्क को अप्लाई करते हैं तो इससे आपकी स्किन को अतिरिक्त नरिशमेंट मिलता है। हालांकि, फेस मास्क लगाते समय यह भी जरूरी होता है कि आप उसे सही समय पर अप्लाई करें।

मसलन, हम इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि फेस मास्क को शॉवर से पहले अप्लाई करना चाहिए या बाद में। कई बार शॉवर से पहले फेस मास्क अप्लाई करते हैं तो कई बार बाद में। हालांकि, इन्हें लगाने का भी एक सही समय होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि अपको फेस मास्क किस समय लगाना चाहिए-

अलग-अलग टाइप के होते हैं फेस मास्क

different types of face mask

बाजार में कई अलग-अलग तरह के फेशियल मास्क अवेलेबल हैं और इनके आधार पर ही इन्हें अप्लाई किया जाता है।

क्ले या चारकोल मास्क

ये मास्क मुख्य रूप से एक्ने या ऑयली स्किन के लिए अच्छे माने जाते हैं। इन मास्क में ऐसे तत्व होते हैं जिनमें अतिरिक्त सीबम को अवशोषित करने और छिद्रों को कम करने के गुण होते हैं।

इसे भी पढ़ें-कोई भी फेस मास्क लगाने के बाद ना करें ये 5 गलतियां

हाइड्रेटिंग मास्क

इन मास्क में मुख्य रूप से हाइड्रेटिंग तत्व होते हैं जो क्रीमी या जेल बनावट में आते हैं। ये मुख्य रूप से रूखी या संवेदनशील स्किन के लिए अच्छे माने जाते हैं।

एंटी-एजिंग मास्क

इन मास्क में विटामिन सी, नियासिनामाइड, और अन्य एंटी-ऑक्सीडेंट रिच इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया जाता है। ये स्किन पर उम्र बढ़ने के संकेतों जैसे फाइन लाइन्स, रिंकल्स, अनइवन स्किन टोन की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

शॉवर से पहले लगाएं ये फेस मास्क

यह विडियो भी देखें

apply face mask on this time

जब बात शॉवर से पहले फेस मास्क लगाने की होती है तो आप एंटी-एक्ने और एक्सफोलिएटिंग मास्क जैसे क्ले, चारकोल या मड मास्क को नहाने से पहले लगाना चाहिए। आप इन्हें लगाकर स्किन को हल्का एक्सफोलिएट करें और फिर कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

इसके बाद मास्क को हटाने के लिए गुनगुने पानी से नहाएं। ये मास्क स्किन पोर्स से गंदगी, सीबम, डेड स्किन सेल्स आदि को दूर करने में मदद करते हैं।

शॉवर के बाद लगाएं ये फेस मास्क

शॉवर के बाद हाइड्रेटिंग और एंटी-एजिंग मास्क का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल, जब आप एक वॉर्म शॉवर लेती हैं तो इसके बाद आपकी स्किन फेस मास्क में मौजूद एक्टिव इंग्रीडिएंट्स को अब्जॉर्ब करने में मदद करता है।

जिससे हाइड्रेटिंग और एंटी-एजिंग मास्क में मौजूद इंग्रीडिएंट्स आपकी स्किन को पैम्पर करते हैं। इसके अलावा, इन मास्क को नहाने के बाद लगाने से त्वचा में नमी को बनाए रखने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें-सर्दियों में चेहरे का रुखापन दूर करने के लिए ट्राई करें लैवेंडर और शहद से बना ये फेस मास्क

इन बातों का रखें ध्यान

apply this face mask after shower

जब आप फेस मास्क को अपनी स्किन पर अप्लाई कर रही हैं तो कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखें। मसलन-

  • हमेशा अपनी स्किन टाइप और उसकी जरूरतों को समझते हुए ही फेस मास्क(ऑयली स्किन के लिए फेस मास्क)को अप्लाई करना चाहिए।
  • फेस मास्क लगाने से पहले एक बार स्किन को जरूर क्लीन करें।
  • फेस मास्क लगाते समय यह अवश्य देखें कि आप किस मास्क को अप्लाई कर रही हैं और उसी के अनुसार आप उसे सही समय पर लगाएं।

तो अब आप भी फेस मास्क को सही समय पर अप्लाई करें और उसका मैक्सिमम लाभ उठाएं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।