Summer Facial At Home: गेंहू के आटे से इन 4 स्टेप में घर बैठे करें फेशियल, पार्लर वाली दीदी भी करेंगी तारीफ

साफ और ग्लोइंग स्किन हर कोई चाहता है। इसके लिए महिलाएं तरह-तरह के ट्रीटमेंट और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। खासतौर पर फेशियल करवाती हैं। कहा जाता है कि महीने में एक बार फेशियल जरूर करवाना चाहिए। लेकिन समय के कमी और महंगे फेशियल के कारण वह यह नहीं करवाती हैं। लेकिन अब आपको इस बात की फ्रिक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि आज हम आपको गेंहू के आटे से फेशियल करना सिखाएंगे।
चेहरे पर आटे का इस्तेमाल करने से त्वचा की रंगत बढ़ने लगती है। अनचाहे बालों की समस्या भी कम होती है। इसलिए गेंहू के आटे से फेशियल करने से आपका चेहरा दमक उठेगा। क्या आप जानना चाहती हैं स्टेप बाय स्टेप फेशियल करने का तरीका? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
स्टेप 1- चेहरा को कैसे करें साफ

चेहरे पर किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले त्वचा को साफ करना जरूरी होता है। चेहरे पर जमी गंदगी को साफ करने के लिए केवल पानी का इस्तेमाल करें।
आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच गेंहू का आटा
- 2 चम्मच कच्चा दूध
बनाने का तरीका
- एक बाउल में 1 चम्मच गेंहू का आटा और 2 चम्मच कच्चा दूध डालें। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसका गाढ़ा पेस्ट बनाएं। अब अपने चेहरे पर इस पेस्ट को अच्छे से लगा लें। फिर सूखने के लिए छोड़ दें।
- जब यह सूख जाए तब अपने चेहरे को धोएं और फिर हल्के हाथों से चेहरे को 5 मिनट तक मसाज दें।
- अब अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।
नोट:इस बात का ध्यान रखें कि आटा बारीक न हो, अन्यथा फेशियल करने में परेशानी होगी।
स्टेप 2- इस तरह करें स्क्रब करें

अब जब आपने अपने चेहरे को साफ कर लिया तो अगला स्टेप आता है स्क्रबिंग का। चेहरे को स्क्रब जरूर करना चाहिए। इससे डेड स्किन रिमूव हो जाती है।
आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच गेंहू का आटा
- 1 चम्मच चोकर
- 4-5 बूंदें ऑलिव ऑयल
बनाने का तरीका
- स्क्रब करने के लिए आपको 1 चम्मच गेंहू का आटा, 1 चम्मच चोकर और 4-5 बूंदें ऑलिव ऑयल की जरूरत पड़ेगी।
- एक बाउल में इन सभी चीजों को मिक्स कर लें।
- अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में स्क्रबिंग करें।(केले से करें फेशियल)
इसे भी पढ़ें:पार्लर जैसा फेशियल घर पर सिर्फ 10 रुपए में करें, तुरंत दिखेगा निखार
स्टेप 3- गेंहू के आटे से बनाएं क्रीम

त्वचा को एक्सफोलिएट करने के बाद आपको अपने चेहरे पर क्रीम लगानी चाहिए। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट हो जाएगी।
आवश्यक सामग्री
- 1/2 चम्मच गेंहू का आटा
- 1 चम्मच ग्लिसरीन
- एलोवेरा जेल (वैकल्पिक)
बनाने का तरीका
- किसी भी बर्तन में 1/2 चम्मच गेंहू का आटा और 1 चम्मच ग्लिसरीन डालें।
- अब सभी चीजों को मिक्स कर लें।
- इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और कम से कम 5 मिनट तक अपने स्किन को रब करें।(कॉफी से इस तरह करें फेशियल)
नोट: कई लोगों को ग्लिसरीन लगाने से समस्या शुरू हो जाती है। ऐसे में आप इसकी जगह एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:पाना चाहती हैं दमकती त्वचा तो बेसन से 10 मिनट में करें फेशियल
स्टेप- 4 स्टीम लेना न भूलें
इस बात से तो आप वाकिफ ही होंगे कि चेहरे को भाप देने से कितने फायदे मिलते हैं। इसलिए फेशियल के बाद स्टीम लेना बेहद जरूरी होता है। इससे आपके चेहरे पर निखार आता है। बस इसके लिए आपको स्टीमर चाहिए होगा। लेकिन अगर आपके पास स्टीमर नहीं है, तो आप नॉर्मली तरीके से भी भाप ले सकती हैं। चेहरे को भाप दें और फिर 5 मिनट के लिए रूकें और किसी साफ कॉटन के कपड़े या कॉटन बॉल से चेहरे को थपथपाएं। लीजिए हो गया आपका घर बैठे गेंहू के आटे से फेशियल।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।