डल बालों में शाइन लाने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

किसी भी चीज की चमक कम हो जाए, तो सुंदरता भी प्रभावित होती है। इस ही तरह बालों की चमक भी जरूरी है, लेकिन अक्सर हमारी गलती के कारण बाल डल हो जाते हैं। डल बालों में शाइन लाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको डल बालों के कारण से लेकर उपाय तक बताएंगे।
डल बालों के कारण

- बालों को स्टाइल करने के लिए हीट टूल्स का इस्तेमाल किया जाता है। स्टाइलिंग टूल्स में आर्टिफिशियल हीट होती है। यह हीट बालों को डैमेज करने के साथ-साथ डल बनाने का काम करती है। इसलिए बालों को नेचुरल तरीके से स्टाइल करना चाहिए।
- हेयर केयर प्रोडक्ट्स में हार्श केमिकल होता है। केमिकल बालों के रंग को फेड करता है। इसलिए बालों में नेचुरल चीजों की मदद से बने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
- ज्यादा सनएक्सपोजर के कारण भी बाल डल हो जाते हैं। इसलिए आपको अपने बालों को कवर करना चाहिए। ज्यादा देर धूप में न रहें।
- क्लोरिनेटेड वाटर से बाल धोने की वजह से भी शाइन कम हो जाती है।
- डाइट भी जरूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण भी बालों पर असर पड़ता है। खराब डाइट के कारण बाल झड़ने से लेकर डल बालों की समस्या हो जाती है।
क्या कंडीशनर के उपयोग से बाल शाइनी हो सकते हैं?
बालों को कंडीशन करना जरूरी है। ड्राई और फ्रिजी बाल शाइनी नजर नहीं आते हैं। इसलिए आपको अपने बालों में शैंपू के बाद कंडीशनर जरूर लगाना चाहिए। कंडीशनर बालों के आउटर लेयर को क्यूटिकल को सॉफ्ट बनाने का काम करता है। वहीं, यह बालों के इनर लेयर कॉरटेक्स को प्रोटेक्ट करने में मदद करता है। इसलिए हेयर वॉश के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें।
इसे भी पढ़ें: रूखे बेजान बालों की चमक बरकरार रखने के लिए ट्राई करें ये घरेलू उपाय
एवोकाडो से बनाएं हेयर मास्क

एवोकाडो में जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को हेल्दी बनाए रखने का काम करते हैं। इसलिए एवोकाडो को सुपरफूड कहा जाता है। अगर आपके बाल डल हो गए हैं, तो शाइनी बालों के लिए एवोकाडो मास्क बना सकती हैं। मास्क बनाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-
- 1 छोटा पका हुआ एवोकाडो लें।
- अब एवोकाडो का गूदा निकाल लें और इसे मिक्स कर लें।
- इसमें 2-3 चम्मच दही और 1 अंडा फोड़कर डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है शाइनी बालों के लिए हेयर मास्क।
- इस मास्क का इस्तेमाल बालों की लंबाई और जड़ों में करें।
- 1 घंटे बाद माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर लें।
- हफ्ते में दो बार इस हेयर मास्क का उपयोग करने से बाल शाइनी हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: अगर आपके भी हैं ड्राई बाल तो न करें ये काम
क्या तेल लगाने से बाल शाइनी होते हैं?
शाइनी बालों के लिए हेयर ऑयल बेहद फायदेमंद होता है। खासतौर पर बालों में नारियल का तेल लगाने से यह शाइनी होने लगते हैं। हफ्ते में एक बार बालों को नारियल के तेल से मसाज दें। हेयर ऑयलिंग करने से बाल मॉइश्चराइज, नरिश्ड और हेल्दी होते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- रोजाना हेयर वॉश न करें। बालों को जरूरत से ज्यादा वॉश करने से यह डल हो जाते हैं। इसलिए हेयर टाइप के अनुसार ही वॉश करें और हफ्ते में दो बार से ज्यादा बालों को न धोएं।
- केमिकल हेयर ट्रीटमेंट न करवाएं। इसके कारण बालों का रंग हल्का होने लगता है। बाल डल के साथ-साथ डैमेज होने लगते हैं। आप बालों को नेचुरल चीजों की मदद से भी कलर कर सकती हैं। इसके अलावा, हेयर स्ट्रेटनिंग के लिए नारियल के दूध से लेकर शहद फायदेमंद होता है।
- बालों में हेयर सीरम और तेल का इस्तेमाल जरूर करें। ये दोनों चीजें, बालों की चमक बढ़ाने का काम करती है।
- हेयर स्पा जैसी ट्रीटमेंट बालों को लाभ पहुंचाते हैं। इसलिए महीने में एक बार स्पा जरूर करवाएं।
शाइनी बालों के लिए सही हेयर केयर के साथ-साथ आप इन नुस्खों को ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।