क्लियर स्किन पाने के लिए इन फेस पैक का करें इस्तेमाल

जब कभी हम किसी भी एक्ट्रेस को देखते हैं तो हमें आकर्षित करती है उनकी साफ और चमकती त्वचा, लेकिन भरी गर्मी में हमारी त्वचा की चमक फीकी पड़ जाती है और पॉल्यूशन के कारण गंदी नजर आती है। ऐसे में अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी त्वचा साफ नजर आए तो आपको त्वचा संबंधी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही, क्लियर स्किन के लिए ऐसे फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपकोऐसे फेस पैक बनाना सिखाएंगे जिसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा साफ के साथ-साथ चमकदार नजर आएगी।
पपीता से बनाएं फेस पैक
किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
- पपीते का पल्प- 2 चम्मच
- खीरे का जूस- 2 चम्मच
- शहद- आधा चम्मच
ऐसे बनाएं फेस पैक
- सबसे पहले एक छोटी कटोरी में इन तीनों चीजों को मिक्स कर दें।
- अब इसे हल्के हाथों से अपने चेहरे और गर्दन के आसपास लगाएं।
- इस पैक को चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगाकर रखें।
- समय पूरा होने के बाद सादे पानी से अपना चेहरा साफ कर लें और फिर त्वचा को पोंछ लें।
- गर्मियों में चेहरे की चमक छिन जाती है। इसलिए इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 3-4 बार कर सकती हैं।
नोट: अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। साथ ही, स्किन एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
चेहरे पर पपीता लगाने के फायदे
पपीता और खीरे का इस्तेमाल खाने के साथ-साथ ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है। चेहरे पर पपीता के इस्तेमाल से मुहांसों की समस्या कम होती है। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपकी त्वचा के लिए पपीता फायदेमंद होगा।
चेहरे पर दाग-धब्बे देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। इसके लिए आपको किसी महंगी क्रीम की जरूरत नहीं है। आप चेहरे पर पपीता का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही यह चेहरे पर मौजूद झुर्रियों की समस्या को भी कम करता है। (ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पैक)
इसे भी पढ़ें:त्वचा दिखेगी जवां, करें इन फेस पैक का इस्तेमाल
चेहरे पर खीरा लगाने के फायदे
पपीता की तरह खीरा भी चेहरे के लिए फायदेमंद होता है। खीरा के इस्तेमाल से त्वचा हाइड्रेट रहती है। यही नहीं, अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे पड़े हैं तो आपको इस फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:दही की मदद से बना यह फेस मास्क आपकी त्वचा को बना सकता है हेल्दी
फेस पैक लगाने का फायदा
फेस पैक का इस्तेमाल हमारी त्वचा को कई तरह के फायदे देता है जैसे-
- स्किन पोर्स से गंदी साफ करता है और स्किन की डीप क्लीनिंग करता है
- अनचाही टैनिंग और रुखेपन को कम करता है
- स्किन को डिहाइड्रेशन से बचाता है
- नए जैसा निखार बनाए रखने और सॉफ्ट रखने में मदद करता है।
नोट- किसी भी तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स या घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन ज्यादा सेंसिटिव है तो घर के आसपास किसी अच्छे स्किन स्पेसियलिस्ट से जरूर सलाह लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।