Shahnaz Husain: क्या होता है सन एक्सपोजर? कैसे करता है ये स्किन को डैमेज? जानें शहनाज हुसैन के जरिये

त्वचा का ख्याल रखने के लिए एक्सपर्ट की सलाह को फॉलो करके ही स्किन केयर रूटीन बनाना चाहिए। इसके लिए आप अपनी स्किन टाइप का खास ख्याल रखें।
Updated:- 2024-06-09, 09:00 IST
how sun exposure damages your skin by shahnaz husain

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में टैनिंग की समस्या बेहद आम है। धूप में रहने से सन टैन, सन बर्न और कई अन्य प्रभाव नजर आने लगते हैं। टैनिंग के अलावा, स्किन सूरज की हानिकारक UV किरणों के संपर्क में आती है, जिससे स्किन प्रभावित होती है, जैसे कम उम्र में स्किन पर फाइन लाइन्स और झुर्रियों को नजर आना। इसलिए स्किन को सुरक्षा की जरूरत होती है। यूवी किरणों के संपर्क में आने से होने वाला नुकसान को रोका जा सकता है। आइये जानते हैं इस पर ब्यूटी और हेयर एक्सपर्ट का क्या कहना है- 

shahnaz husain on sun exposure

UV किरणें क्या होती हैं? 

सूर्य से हानिकारक किरणें निकलती हैं। इसमें UV-A, UV-B और UV-C किरणें होती हैं। UVB किरणें स्किन की बाहरी परत को प्रभावित करती है, जिससे सनबर्न होता है। हाल में ही पता चला है कि UVA किरणें स्किन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं। UVC किरणें ओजोन परत तक ही सीमित रहती हैं, जिससे यह स्किन को प्रभावित नहीं कर पाती हैं। 

स्किन को ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन से सुरक्षित रखा जा सकता है, यह UV-A और UV-B किरणों से त्वचा को सुरक्षित रखता है। सनस्क्रीन एक ऐसा प्रोडेक्ड है जो स्किन और सूरज की हानिकारक किरणों के बीच एक सुरक्षा कवच बनाता है।

इसे भी पढ़ें: Shahnaz Husain Tips: गर्मियों में हाइपरपिगमेंटेशन से बचने के लिए शहनाज हुसैन के बताए गए इन टिप्स को करें फॉलो

एसपीएफफ क्या है? 

how to apply sunscreen

एसपीएफ़ एक संख्या है और जिसे सनस्क्रीन में पाया जाता है। एसपीएफ़ सन प्रोटेक्टिव फैक्टर है। एसपीएफ़ 20 से 25 वाला सनस्क्रीन ज्यादातर तरह की स्किन के लिए बेहतर होता है। लेकिन अगर स्किन सेंसेटिव है और आसानी से टैन हो जाती है, तो 40 या 60 के अधिक एसपीएफ़ वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। कुछ लोगों की त्वचा धूप के कारण दाने या स्किन लाल हो जाती है। ऐसी सेंसेटिव स्किन के लिए अधिक एसपीएफ़ सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। 

इसे भी पढ़ें: Shahnaz Husain Tips: गर्मियों में चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए घर पर बनाएं ये 3 फेस पैक

स्किन को डैमेज होने से कैसे बचाएं?

  • जली हुई स्किन पर ताजा एलोवेरा जेल लगाने से स्किन को आराम मिलता है और स्किन ठीक हो जाती है। एलोवेरा में जिंक होता है, जिससे सूजन नहीं आती है। 
  • त्वचा को टोन और आराम देने के लिए नारियल पानी का इस्तेमाल करें। इससे स्किन का टैन कम होता हैं और स्किन चमकदार होती है। इसे स्किन पर लगाकर 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • रोजाना रूई की मदद से ठंडा दूध स्किन पर लगाने से स्किन को आराम मिलता है और स्किन चमकदार व मुलायम होती है।

(शहनाज हुसैन भारत की जानी-मानी ब्यूटी और हेयर केयर एक्सपर्ट हैं जिनके प्रोडक्ट्स विदेशों में भी काफी फेमस हैं। वो शहनाज हुसैन ग्रुप की चेयरपर्सन, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। आर्युवेदिक तरीकों से ब्यूटी और हेयर केयर टिप्स देने और भारतीय हर्बल हेरिटेज को बढ़ावा देने के लिए शहनाज हुसैन को कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं।)

 

अगर आपको शहनाज हुसैन की बताई गई ये जानकारी पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।