स्किन पर ग्लो लाने और वजन कम करने में सहायक है 5:2 स्किन डाइट

गर्मी में आठ लीटर पानी पीने के बावजूद अगर फिर भी स्किन बेजना रहती है तो  5:2 स्किन डाइट लें। 
Updated:- 2018-06-22, 13:23 IST
 ratio  skin diet main

गर्मी में दिन भर फल खाने और खूब सारा पानी पीने के बाद भी स्किन पर ग्लो नहीं आता है। ऐसा बहुत अधिक गर्मी और धूप तेज होने के बावजूद होता है। वही है कि आप एक बार में कितना भी पानी पी लें अगर एक बार शरीर के अंदर पानी यो पोषक-तत्वों की कमी हो गई है तो वह बाद में बहुत अधिक मात्रा में पानी पीने के बाद पूरी नहीं की जा सकती। 

ऐसे में क्या किया जाए?

ऐसे में 5:2 स्किन डाइट आप फॉलो कर सकती हैं।   

5:2 स्किन डाइट के बारे में जानने से पहले 5:2 डाइट के बारे में जानते हैं। 

5:2 डाइट में सप्ताह के पांच दिन सामान्य तरीके से भोजन किया जाता है और बाकी दो दिन उपवास रखा जाता है। इससे शरीर बैलेंस रहता है और वजन नहीं बढ़ता है। इसी तरह 5:2 स्किन डाइट होता है लेकिन गर्मी में दो दिन आप कड़ा उपवास नहीं कर सकते इसलिए 5:2 स्किन डाइट, 5:2 डाइट की तुलना में थोड़ी कठिन होती है। 

क्या है 5:2 स्किन डाइट?

इस डाइट में हम सप्ताह के पांच दिन हेल्दी भोजन करते हैं और फिर दो दिन कैलोरीज़ मुक्त खानपान लेते हैं या जूस में पूरा दिन गुजारते हैं। इससे गर्मी में शरीर को हेल्दी खाना और उचित मात्रा में लिक्विड मिल जाता है जो शरीर को हाइड्रेट रखता है और त्वचा बेजान नहीं होती। और यही स्ट्रेटेजी स्किन के लिए भी अपनाई जाती है।

 ratio  skin diet inside
 

5:2 स्किन मेकअप डाइट

इस स्किन डायट में सप्ताह में पांच दिन तक रेग्युलर मेकअप प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करना होता है, वहीं दो दिन बिना मेकअप के रहना होता है। इससे आपकी स्किन को सांस लेने का मौका मिलता है। इससे आपकी स्किन की कोशिकाओं को बढ़ाने, उनकी ग्रोथ को प्रोत्साहित करने और हेल्दी स्किन पाने के लिए किया जाता है। 

तो गर्मी में स्किन को हेल्दी रखने के लिए आज से ही 5:2 स्किन डाइट और 5:2 स्किन मेकअप डाइट को फॉलो करना शुरू कर दें। 

क्यों जरूरी है यह डाइट? 

गर्मी के दिनों में इस डाइट की काफी जरूरत होती है। क्योंकि आप कुछ ऐसे मेकअप प्रॉडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं, जो आपकी स्किन को ड्राई बना देती है। गर्मी में स्किन के डाई होने की समस्या अधिक होती है। ऊपर से सनबर्न की समस्या। ऐसे में जब आप 5:2 स्किन मेकअप डाइट लेती हैं तो यह दो दिन आपकी स्किन को रिकवर होने और फ्रेश होने का मौका मिल जाता है। 

 ratio  skin diet inside

रोमछिद्रों होते हैं दुरुस्त 

इस तरह की मेकअप डाइट से रोमछिद्रों को दुरूस्त होने का मौका मिल जाता है। क्योंकि रात को अच्छी तरह से भी मेकअप साफ कर के सोने के बावजूद थोड़े-बहुत निशान तो रह ही जाते हैं। ऐसे में जब आप 5:2 स्किन मेकअप डाइट फॉलो करती हैं तो आपकी स्किन को दो दिन बिना मेकअप के रहती है जिससे स्किन को आराम मिलता है। 

लगाएं सनस्क्रीन 

जिस दो दिन आप मेकअप ना लगा रही हों उस दिन सनस्क्रीन का जरूर इस्तेमाल करें। क्योंकि सूरज की हानिकारक किरणें स्किन को सीधे प्रभावित करती हैं। सनबर्न से आपकी स्किन पर दाग़-धब्बे हो सकते हैं और स्किन सूरज की तेज किरणों से जल भी सकती है। इसलिए जब आप इस रूटीन को फॉलो करेंगी तो भी  सनस्क्रीन से छुट्टी नहीं मिलने वाली। 

रोज पिएं जूस और खाएं हेल्दी डाइट

 ratio  skin diet inside

5:2 स्किन डाइट में ज पिएं जूस और हेल्दी खाना खाएं। इससे आपकी बॉडी डिटॉक्स होगी और स्किन में ग्लो आएगा। जिस दो दिन में उपवास रखने वाली हैं उस दिन खूब सारा पानी पिएं। इससे आपकी बॉडी हाइड्रेट रहेगी। 

तो गर्मी में इस रूटीन को नियमित रूप से फॉलो करें और पाएं ग्लोइंग स्किन। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।