Hair fall Problem: बालों का झड़ना हो सकता है कम, ये नुस्खा करेगा मदद
-1729262028362.webp)
बालों के झड़ने की समस्या हर मौसम में रहती है। कई बार ये ज्यादा बढ़ जाती है, तो कई बार ये कम होने लगती है। लेकिन बालों के झड़ने को कोई रोक नहीं पाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बढ़ता प्रदूषण हमारे बालों को जड़ों से कमजोर कर देता है। इसके बाद हम कई बार हार्श केमिकल वाले प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल कर लेते हैं। इससे बालों की जड़ें और ज्यादा कमजोर हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप घर पर रखी चीजों का इस्तेमाल करें। ये चीजें नेचुरल होती हैं और हर घर में आसानी से मिल जाती है। चलिए बताते हैं किन चीजों के इस्तेमाल की सलाह डॉक्टर स्वाति ने दी है और इसे कैसे लगाया जा सकता है।
हेयर पैक का करें इस्तेमाल

बालों को पोषण की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इसकी वजह से बालों में नमी बनी रहती है। अगर आपको भी बालों में नमी चाहिए तो इसके लिए आप समय-समय पर हेयर पैक को लगाएं। इसे घर पर बनाएं। इससे नेचुरली बाल हेल्दी नजर आते हैं। साथ ही, केमिकल प्रोडक्ट के इस्तेमाल से आप बच जाते हैं।
हेयर पैक बनाने का तरीका
-1729262252089.jpg)
- इसे बनाने के लिए आपको 2 चम्मच त्रिफला पाउडर लेना है।
- अब इसमें 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी को मिक्स करना है।
- इसके बाद इसमें दही को डालना है।
- इसमें हल्का-हल्का पानी डालकर मिक्स करें और पेस्ट तैयार करें।
इसे भी पढ़ें: बाल झड़ने की समस्या को कम करेंगे ये घरेलू नुस्खे
इस तरह लगाएं हेयर पैक

- इसे लगाने के लिए आपको बालों को कंघी से सुलझा लेना है।
- फिर पार्टिशन करके बालों में इस पैक को लगाना है।
- अब इसे 30 मिनट के लिए सूखने देना है।
- फिर शैंपू की मदद से बालों को साफ कर लेना है।
- इसे लगाने से आपके बाल झड़ने कम हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: बालों का झड़ना करना है कम, तो शीबा आकाशदीप के नुस्खे को करें ट्राई
ये नुस्खा घरेलू है। लेकिन अगर आपको स्कैल्प में कोई परेशानी है, तो इसे लगाने से पहले एक बार एक्सपर्ट से जरूर पूछ लें। सलाह के बाद ही इन चीजों का इस्तेमाल करें। साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि इसे आपको सिर्फ महीने में 2 से 3 बार लगाना है। इससे ज्यादा लगाने से बालों में प्रॉब्लम हो सकती हैं हो सकता है स्कैल्प ज्यादा ड्राई हो जाए।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।