herzindagi
image

क्या होता है हॉट ऑयल मैनीक्योर? जानिए इसके फायदे

अगर आपको भी मैनीक्योर करवाना पसंद है, तो ऐसे में जरूरी है कि हॉयल ऑयल मैनीक्योर के बारे में भी जानें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके नाखून और उसके आसपास की स्किन भी हेल्दी रहती है। आर्टिकल में बताते हैं इसकी पूरी जानकारी।
Updated:- 2025-07-15, 19:12 IST

हम सभी को अपने हाथों को सुंदर रखना पसंद होता है। इसलिए हम महीने में 1 बार ही सही लेकिन मैनीक्योर करवाते हैं। लेकिन आजकल हॉट ऑयल मैनीक्योर काफी ट्रेंड में है। इसमें गर्म तेल का इस्तेमाल स्किन और नाखूनों पर किया जाता है, ताकि नाखून और स्किन को पोषण मिल सके। अगर आप भी इसे करवाना चाहते हैं तो ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम के बताए गए फायदे को भी जरूर जानें। इससे स्किन और नाखून दोनों ही अच्छे लगेंगे।

क्या है हॉट ऑयल मैनीक्योर

हॉट ऑयल मैनीक्योर एक नेल ट्रीटमेंट होता है। इसमें गर्म तेल का इस्तेमाल किया जाता है। यह नॉर्मल मैनीक्योर से थोड़ा अलग होता है। साथ ही, इसे करवाने में पैसे भी ज्यादा खर्च होते हैं। इसमें नाखूनों को फाइल करना, क्यूटिकल्स को साफ करना और मसाज करना शामिल होता है। इसके बाद नाखूनों ऑयल लगाया जाता है। इसमें  बादाम का तेल, जैतून का तेल, जोजोबा तेल, विटामिन ई तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इससे नाखून को पोषण मिलता है।

Hot oil manicure

हॉट ऑयल मैनीक्योर के फायदे

  • हॉट ऑयल मैनीक्योर करवाने के कई सारे फायदे होते हैं। इसलिए आप भी इसे एक बार ट्राई कर सकती हैं।
  • इसमें नाखूनों पर तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इसे क्यूटिकल्स पर अच्छे से अप्लाई किया जाता है। इससे नाखूनों को पोषण मिलता है। साथ ही, नाखून के टूटने की समस्या भी कम हो जाती है।
  • नाखूनों में मजबूती लाने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके नाखून की ऊपरी परत मजबूत होती है और उन्हें टूटने से बचाता है।
  • यह मैनीक्योर क्यूटिकल्स को नर्म और मुलायम बनाता है, जिससे ड्राई और फटे हुए क्यूटिकल्स की समस्या कम होती है।
  • नेल पॉलिश ज़्यादा समय तक टिके इसलिए भी लोग क्यूटिकल्स को हाइड्रेट रखते हैं।
  • नाखूनों की चमक बढ़ाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

यह विडियो भी देखें

3 - 2025-07-15T155754.752

इसे भी पढ़ें: जानिए गर्म तेल से मैनीक्योर करने के फायदे

आप भी नॉर्मल मैनीक्योर की जगह पर अपने हाथों में हॉट ऑयल मैनीक्योर करा सकते हैं। इससे आपके माखूनों को अच्छा पोषण मिलेगा। साथ ही, आपके नाखूनों की मजबूती भी बनी रहेगी। बस आप चाहें तो इसे करवाने से पहले सारी जानकारी सही तरीके से जान लें।

इसे भी पढ़ें: बिना केमिकल के अब घर पर ही कर सकते हैं हाथ और पैरों की सफाई, जानें मैनीक्योर और पेडीक्योर का ये आसान तरीका

नोट: नाखूनों पर किसी भी चीज को करवाने से पहले एक्सपर्ट राय लें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।