बालों को कलर करने के लिए इन नेचुरल चीजों का करें इस्तेमाल

आजकल बालों को कलर करने के लिए पार्लर जाकर हजारों रूपये खर्च करने पड़ते हैं। ब्यूटी इंडस्ट्री में हेयर कलरिंग दोबारा से ट्रेंड कर रहा है। बालों को कलर करने के लिए बाजार में डाई मिलती हैं, लेकिन इनमें काफी केमिकल होता है। इनका इस्तेमाल करने से बाल एक समय बाद खराब होने लगते हैं। क्या आप जानती हैं कि आप बालों को नेचुरल चीजों की मदद से भी कलर कर सकती हैं? आज इस आर्टिकल में हम आपको बालों को तीन चीजों से कलर करने का तरीका बताएंगे।
मेहंदी का करें उपयोग
हेयर कलरिंग के लिए मेहंदी से बेहतर शायद ही कोई दूसरा ऑप्शन होगा। बालों को कलर करने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल सालों से किया जा रहा है।
क्या चाहिए?
- 5-6 चम्मच मेहंदी (बालों की लेंथ के अनुसार)
- 1 चम्मच शिकाकाई पाउडर
- 1 अंडा
- 1 चम्मच दही
- पानी (आवश्यकतानुसार)
क्या करें?
- किसी भी बड़े बर्तन में 5-6 चम्मच मेहंदी डालें।
- अब इसमें 1 चम्मच शिकाकाई पाउडर और पानी डालें।
- इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- मेहंदी को रातभर सेट होने के लिए रख दें।
- अगली सुबह मेहंदी में 1 अंडा और 1 चम्मच दही डालें।
- लीजिए बन गया नेचुरल हेयर कलर।
इसे भी पढ़ें:मेहंदी में चुकंदर का रस डालने से बालों में आता है कैसा रंग? आप भी जानें
कैसे करें इस्तेमाल?
- ब्रश की मदद से अपने बालों में मेहंदी लगा लें। (नेचुरल हेयर कलर कैसे बनाएं)
- जब यह सूख जाए तब बालों को धो लें।
- मेहंदी के एक ही इस्तेमाल से आपके बाल कलर्ड हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: बालों में लाना है बरगंडी कलर तो मेहंदी में मिलाएं ये चीज़
कॉफी से करें बालों को कलर
क्या आपकी सुबह बिना कॉफी पीए शुरू नहीं होती है। क्या आप जानती हैं कि कॉफी का इस्तेमाल बालों से लेकर स्किन पर किया जाता है। बालों को कलर करने के लिए भी आप कॉफी का उपयोग कर सकती हैं। इसे लगाने से आपके बालों को नेचुरल कलर मिलेगा। साथ ही आपके बाल खराब भी नहीं होंगे।
क्या चाहिए?
- डार्क रोस्टेड कॉफी बीन्स
- हेयर कंडीशनर
क्या करें?
- सबसे पहले कॉफी बीन्स को मिक्सी में पीसकर इसका पाउडर बनाएं।
- अब एक स्ट्रॉन्ग कॉफी बनाएं।
- अब 2:1 रिशियो के हिसाब से कंडीशनर में कॉफी मिला लें।
- लीजिए बन गया आपका नेचुरल हेयर कलर डाई।
कैसे करें इस्तेमाल?
- कॉफी से बने इस डाई को अपने बालों में अच्छे से लगा लें।
- करीब 1 घंटे तक डाई को बालों में लगाए रखें।
- फिर अपने बाल धो लें।
- कॉफी के इस पेस्ट को लगाने से आपके बालों का रंग काला हो जाएगा।
चुंकदर से मिलेगा बालों को लाल रंग
चुकंदर सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसे खाने से शरीर में खून बढ़ता है। गुलाबी गाल और होंठों के लिए भी चुकंदर का इस्तेमाल किया जाता है। आप चुंकदर का उपयोग बालों में भी कर सकती हैं। अगर आप डीप रेड हेयर कलर चाहती हैं तो चुकंदर आपके बेहद काम आएगा।
क्या चाहिए?
- 4-5 चुंकदर
- नारियल का तेल
क्या करें?
- सबसे पहले 4-5 चुंकदर का रस निकाल लें।
- अब इसमें 3-4 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं।
- लीजिए तैयार है आपका रेड हेयर कलर।
कैसे करें इस्तेमाल?
- बालों में कलर लगाने के लिए मोटा ब्रश लें।
- अब ब्रश को हेयर कलर में भिगो लें।
- फिर इसे अपने बालों पर लगा लें।
- ब्रश की मदद से आपके बालों में आसानी से कलर लग जाए।
- चुंकदर से बने इस डाई को कम से कम 1 घंटे तक बालों में लगा रहने दें।
- जब बालों में कलर सूख जाए तब हेयर वॉश कर लें।
नोट: आर्टिकल में बताए गए हेयर कलरिंग के तरीके निजी अनुभव पर आधारित हैं। बालों में किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले हेयर कंडीशन पर ध्यान दें। साथ ही आपको किसी एक्सपर्ट से भी सलाह लेनी चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।