नींबू का सही तरीके से इस्तेमाल कर सकता है डार्क स्पॉट्स में कमी!

अगर आप अपनी खूबसूरती निखारने के लिए असरदार तरीका खोज रही हैं, जो आपकी जेब पर भारी भी नहीं पड़े तो नींबू से अच्छा क्या हो सकता है? यह खट्टा फल विटामिन-सी, विटामिन-बी, फॉस्फोरस और कार्बोहाइड्रेट जैसे गुणों से भरपूर है। इसकी एसिडिक क्वालिटीज स्किन के लिए अच्छी हैं और आपकी खूबसूरती को बढ़ाने बहुत असरदार साबित होंगी। नींबू के ब्यूटी बेनिफिट्स अपनाने से आपको स्मूद, सॉफ्ट और बेदाग स्किन बहुत आसानी से मिलेगी। नींबू का रस एसिड और प्राकृतिक शुगर से भरपूर होता है। नींबू के रस में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपकी स्किन और हेल्थ को बढ़ाने में हेल्प कर सकते है। यह फल आपको भीतर से सेहतमंद रखता है और बाहर से आपकी स्किन का खयाल रख सकता है।
नींबू की एसिडिक खूबियां डेड स्किन को हटा देती हैं, साथ ही ढलती उम्र के निशान, अनचाही झुर्रियां मिट जाती हैं और डार्क स्किन पर ग्लो आ जाता है। नींबू का नेचुरल एसिड स्किन के एक्सेस ऑय ल को अब्जॉर्ब कर लेता है और स्किन के नेचुरल ऑयल्स के बैलेंस को बिगाड़े बिना रोम छिद्रों को साफ करता है। जानी-मानी डर्मेटालॉजिस्ट डॉ. दीपाली भारद्वाज का कहना है, 'अगर नींबू को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो वह चेहरे के डार्क स्पॉट्स को कम करने का काम कर सकता है।'
चमकदार और निखरी त्वचा के लिए नींबू है बेस्ट
अगर आपकी ऑयली स्किनहै तो नींबू के इस्तेमाल से आप कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स को दूर कर सकती हैं। यह दाग पर दिखने वाले काले निशान हटाने के साथ-साथ त्वचा में निखार भी ला देता है। तो आइए जानें नींबू के इस्तेमाल से त्वचा को होने वाले मल्टिपल फायदे-
डेड स्किन साफ कर देता है नींबू
अगर आप चेहरे या किसी अन्य बॉडी पार्ट की डेड स्किन से छुटकारा पाना चाहती हैं तो इसके लिए नींबू बहुत असरदार साबित हो सकता है। डेड स्किन त्वचा की आउटर लेयर में जमा हो जाती है, जिसकी वजह से त्वचा बेजान सी नजर आती है। इससे त्वचा सांस भी नहीं ले पाती और नेचुरल मॉइश्चर की कमी की वजह से त्वचा पर किसी कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट या अन्य घरेलू नुस्खे से ग्लो नहीं आ पाता। इसी कारण डेड स्किन को हटाना जरूरी हो जाता है। इसके लिए नींबू के रस में गुलाब जल मिला लें और फेस पर हलके हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए लगाएं। 5 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद चेहरा पानी से धो लें। आप पाएंगी आपका चेहरा इंस्टेंटली ग्लो करने लगा है।
इसे जरूर पढ़ें:शादी के बाद स्किन ग्लो पाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
काले धब्बों और पिग्मेंटेशन को भूल जाएं
खट्टे फल, खासतौर पर नींबू डार्क स्पॉट्स, उम्र के साथ आने वाली फाइन लाइन्स और झांई के बेस्ट होम रेमेडी है। स्किन के प्रभावित हिस्से पर नींबू लगाते ही आप पाएंगी कि दाग हल्के हो सकते हैं। नींबू का साइट्रिक एसिड स्किन को क्लीन कर सकता है।
मुंहासों के लिए लेमन
मुंहासों से परेशान हैं तो नींबू के रस में थोड़ा पानी मिलाकर रुई से अफेक्टेड एरिया पर लगाएं। लगाने के 15 मिनट बाद पानी से धुल दें। इसका रेगुलर यूज मुंहासे में कमी ला सकता है। अगर आपके चेहरे में ज्यादा मुंहासे हैं या समस्या गंभीर है, तो इसका इस्तेमाल करने से बचें।
नोट: किसी भी नुस्खे को अपनाने से पहले से आप पैच टेस्ट कर लें। अगर आपको कोई भी और किसी तरह की एलर्जी हो, तो इसे फौरन बंद कर दें और अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे जरूर शेयर करें। होम रेमेडीज से त्वचा का निखार बढ़ाने से जुड़ी अपडेट्स पाना चाहती हैं तो विजिट करती रहें हरजिंदगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।