Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:31 AM IST

इंस्टेंट ग्लो के लिए करें हर्बल फेशियल

आप अपने किचेन में ही मौजूद फ़ूड प्रोडक्ट्स से घर बैठे ही पा सकती है इंस्टेंट खूबसूरती वो भी कम पैसों में आसानी से 
Updated:- 2019-09-13, 19:44 IST
herbal facial main

अपने फेस को नई चमक देने के लिए आप कई उपाय करती होंगी लेकिन क्या आपने हर्बल फेशिअल ट्राई किया? नहीं किया तो अब कीजिये, क्योकि घर बैठे कम बजट में रूप निखारने का इससे अच्छा ऑप्शन और कोई नहीं है। आप इस फेशियल को घर बैठे ही अपना कर खुबसूरत स्किन पा सकती है। बस आपको करना है घर में ही मौजूद 4 चीजों का इस्तेमाल कर फेशियल कर सकती है। खुबसुरत दिखना हर लड़की की तमन्ना होती है और वह अपनी खूबसूरती को बढाने के लिए कई जतन करती है कभी फेशियल, कभी ब्लीच  और न जाने कौन कौन से ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती है लेकिन मार्किट में मिलने वाले ये केमिकल युक्त प्रोडक्टस स्किन को बहुत नुकसान पहुचाते है। अपनी स्किन को इन केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स से बचाने के लिए आप अपने किचेन में ही मौजूद फ़ूड प्रोडक्ट्स से ये काम आसानी से कर सकती है। ये किचेन प्रोडक्ट्स क्या है आइये जानें।

 

 

 

फ़ूड प्रोडक्ट्स से निखारे फेस

herbal glow inside

घर में उपलब्ध चीजों से हम पार्लर जैसा निखार ला सकते हैं लेकिन उनका यूज सही मात्रा में और सही तरीके से करना होगा। कुछ घरेलू उपाय तो इतने अच्छे होते हैं जिनका असर तुरंत दिखाई देता है। हर में हर्बल फेशियल या फेशियल जैसा निखार लाने के लिए हमें बस  4 चीजों की जरूरत होगी। नमक, टमाटर,उबला हुआ दूध और शहद। ये सभी चीजें आपको घर में आसानी से मिल जाएंगी। अब जानते हैं इनको यूज कैसे करना है।  ये जाने

 

इसे भी पढ़ें: ये 5 मसाले खाएं, स्किन की 5 प्रॉब्लम्स दूर भगाएं और ग्लोइंग स्किन पाएं 

कैसे इस्तेमाल करें 

इसके लिए आपको सबसे पहले फेस को फेसवॉश या साबुन से क्लीन करना होगा। इसके बाद दो चम्मच उबला हुआ दूध लें उसमें दो चुटकी नमक डाल दें। फ्रिज का चिल्ड दूध बेस्ट होगा। अगर नॉर्मल टेम्प्रेचर पर है तो भी चलेगा। अब रूई को दूध में डुबोकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं और चेहरे को साफ करें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। साबुन या फेश वॉश का यूज नहीं करना है। ये दूध ठंडा है तो पोर्स को बंद करने के साथ ही स्किन को टाइट करेगा। साथ ही नमक और दूध डीप क्लीजिंग का काम करते हैं। नमक डेड स्किन को हटाने का भी काम करता है। दूध मॉश्चर देकर स्किन पर ग्लो लाता है।

iherbal glow inside

इसे भी पढ़ें: जानना जरूरी है! ये दूध, दही, सूप, जूस आपकी सेहत बिगाड़ रहे हैं

अब आपको एक ठंडा टमाटर लेना है। इसको बीच से काट लें। आधे हिस्से का ही हमें यूज करना है। टमाटर भी चेहरे के पोर्स को बंद करके दाग-धब्बों को दूर करके चेहरे के ऑइल को हटाता है। यह चेहरे पर इंस्टेंट असर दिखाता है। इसमें पाई जाने वाली ब्लीचिंग प्रॉपर्टी चेहरे का रंग साफ करती है।

 

herbal glow inside अब टमाटर के टुकड़े के ऊपर शहद डालें। अब इस टुकड़े को लेकर आपको चेहरे के ऊपर मसाज करना है। सर्कुलेशन मोशन में 8 मिनट तक मसाज करें। अगर मसाज करते वक्त टमाटर का रस खत्म हो जाएं और शहद भी कम लगने लगे तो टमाटर में चाकू या किसी दूसरी चीज से उसको थोड़ा सा काट लें और उसके ऊपर 3-4 बूंदें शहद की डाल लें और फिर से मसाज करें। मसाज पूरी होने के बाद आपको चेहरा ठंडे पानी से धोना है। साबुन या गर्म पानी का यूज नहीं करना है। पूरी प्रॉसेस के बाद आपका चेहरा चमक जाएगा। इस फेशियल को आप कभी भी कर सकते हैं। इससे इंस्टेंट ग्लो आपको दिखाई देगा।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।