अंडरआर्म्स के कालेपन को कम करने के लिए अपनाएं हल्दी के ये नुस्खे

हम सभी महिलाएं अपने चेहरे का बहुत अच्छी तरीके से ख्याल रखते हैं। इसके लिए हम अधिकतर बाजार में मिलने वाले नए-नए प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू नुस्खों तक आजमा लेती हैं, लेकिन ब्यूटी में केवल चेहरा ही नहीं आता है बल्कि शरीर के बाकी हिस्सों भी उतने ही जरूरी होते हैं, जितना हमारा चेहरा होता है। ऐसे में हमें अपने शरीर के अन्य हिस्सों का भी उतना ही ख्याल रखना जरूरी होता है।
बता दें कि हममें से ज्यादातर महिलाओं को डार्क अंडरआर्म्स की समस्या होती है। ऐसा इसलिए होता है क्यों कि अंडरआर्म्स की स्किन बहुत सेंसिटिव होती है, जिसके कारण अगर इसकी सही तरीके से केयर नहीं की जाए तो इनमें कालापन आने लगता है। ऐसे में आप इस समस्या को कम करने के लिए हल्दी का इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए आज हम आपको बताएंगे हल्दी से बने कुछ पैक जिन्हें अपनाकर आप इसको कम कर सकती हैं। आइए जानते है ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू जी इसे प्रयोग करने का तरीका
हल्दी और दही से बने पैक का करें प्रयोग

साम्रगी
- 1 छोटे चम्मच हल्दी पाउडर
- 3 बड़े चम्मच दही
कैसे लगाएं

- इसको लगाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दोनों सामग्री ले लें।
- फिर इसके बाद दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट लगा लें।
- अब इसके बाद इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगा लें।
- करीब 15 से 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
- बाद में जब ये सूख जाए तो अंडरआर्म्स को धो लें। ( स्किन केयर टिप्स)
इस पैक के फायदे
हल्दी को औषधीय तत्वों से भरपूर माना जाता है, जो हमारी स्किन की पिंपल्स, एक्ने, टैनिंग जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करती है। वही दही लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो हमारी स्किन से डेड सेल्स को खत्म करने में बहुत मददगार होता है। इन दोनों से बने पैक को आप अंडरआर्म्स के कालेपन को कम करने के लिए कर सकती हैं।
सावधानियां
हल्दी जितनी फायदेमंद होती है, उतनी ही यह हमारे लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। अगर आप सीधे अपनी स्किन पर लगाएंगे तो आपको एक्ने की समस्या भी हो सकती है। (हल्दी के फायदे)
हल्दी, चोकर और शक्कर से बनाएं पैक

सामग्री
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच चोकर
- 1 छोटा चम्मच शक्कर (पिसी हुई)
इसे जरूर पढ़ें: कच्ची हल्दी के हैं अनगिनत फायदे, आप भी जानें
कैसे लगाएं
- सबसे पहले एक बाउल में हल्दी पाउडर, चोकर, पिसी हुई शक्कर को ले लें।
- फिर इसके बाद पानी मिलाकर आप पेस्ट तैयार कर लें।
- अब इस पैक को अंडरआर्म्स पर 20 से 25 मिनट के लिए लगा लें।
- जब ये सूख जाए तो इसे धो लें।
इसे जरूर पढ़ें: शुद्ध हल्दी का पाउडर घर पर बनाने के तरीके आप भी जानें
इसके फायदे
शक्कर हमारी स्किन को साफ करने में मदद करती है। साथ ही चोकर हमारी स्किन को एक्सफोलिएट करता है और स्किन से डेड सेल्स को कम करने में मददगार होता है। आप इस पैक को अंडर आर्म्स को साफ करने के लिए साफ कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
pic credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।