चेहरे पर करें तुलसी के पानी का इस्तेमाल और पाएं जादुई चमक

उम्र कोई भी हो, हर महिला चाहती है कि वह हमेशा जवां नजर आए। बाजार में ऐसे बहुत सारे प्रोडक्ट्स आते हैं, जो एंटी एजिंग होने का दावा करते हैं। वहीं बहुत सारे ऐसे प्रोडक्ट्स भी आते हैं, जो त्वचा के रंग को साफ करने और त्वचा में कसाव लाने के लिए होते हैं। मगर कुछ कुदरती चीजें भी हैं, जिनके प्रयोग से आप एक साथ त्वचा को कई फायदे पहुंचा सकती हैं।
तुलसी का प्रयोग भी त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। तुलसी को एक औषधीय पौधा बताया गया है। तुलसी की पत्तियों को आप कई तरह से त्वचा के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। केवल तुलसी की पत्ती से बना खास पानी ही आपकी त्वचा को चमकदार बना सकता है।
वैसे तुलसी के पानी के इस्तेमाल से त्वचा को और भी कई फायदे मिल सकते हैं, जिनके बारे में हमने ब्यूटी एक्सपर्ट पूनम चुघ से बात की है।
इसे जरूर पढ़ें: केवल 10 रुपए में पाई जा सकती है चमकदार गोरी त्वचा, अपनाएं ये 2 नुस्खे

कैसे बनाएं तुलसी का पानी
सामग्री
- 1 मुट्ठी तुलसी की पत्ती
- 1 कप पानी
- 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
विधि
- 1 कप पानी में तुलसी की ताजी पत्तियों को भिगो कर रात भर के लिए रख दें।
- अब आप दूसरे दिन सुबह इस पानी को छान लें। तुलसी की पत्तियों को फेंके नहीं बल्कि खाना पकाने में उसका इस्तेमाल कर लें।
- अब आप इस पानी में नींबू का रस, गुलाब जल आदि भी मिक्स कर लें।
- अब इस मिश्रण को एक स्प्रे बॉटल में भरें और दिन में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें।
- यदि आप नियमित इस खास पानी का इस्तेमाल करती हैं, तो आपको इससे बहुत सारे फायदे होंगे।
इसे जरूर पढ़ें: सिर्फ पानी से चेहरा धोने से स्किन को मिलते हैं यह फायदे
त्वचा के लिए तुलसी के पानी के फायदे
- तुलसी के इस खास पानी से आपकी त्वचा चमकदार हो जाएगी। इतना ही नहीं, इस खास पानी से चेहरे को साफ करने से स्किन पोर्स(ओपन स्किन पोर्स के लिए टिप्स) में छिपी गंदगी भी निकल जाएगी और चेहरे क्लीन नजर आएगा।
- तुलसी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स भी इस पानी में शामिल हो जाते हैं, जो आपको सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाते हैं। अगर आपको को स्किन टैनिंग या फिर कोई एलर्जी हो रही है, तो वह भी इस पानी के प्रयोग से ठीक होने लगती है।
- तुलसी एंटी बैक्टीरियल होती है, जो त्वचा को इंफेक्शन से बचाती है। इसका पानी इस्तेमाल करने से आपको मुंहासे आदि की समस्या भी कम हो जाती है।
- अगर आपकी त्वचा में किसी वजह से सूजन आ जाती है, तो तुलसी का खास पानी आपकी इसमें भी मदद करता है क्यों तुलसी एंटी इंफ्लेमेटरी होती है।
- तुलसी के इस खास पानी से आप एजिंग की समस्या को भी हल कर सकती हैं। हालांकि, इससे आप त्वचा को बूढ़ा होने से नहीं रोक सकती हैं, मगर कुछ हद तक तुलसी के पानी से आपकी त्वचा में कसाव आएगा और पोर्स का साइज भी कम हो जाएगा।
कब न करें इस खास पानी का इस्तेमाल
तुलसी का पानी आप त्वचा पर बेशक इस्तेमाल करें मगर इसकी पत्तियों को डायरेक्ट पीस कर कभी भी चेहरे पर न लगाएं। पूनम जी बाती हैं, 'तुलसी में कीड़े लग जाते हैं। इसलिए तुलसी को हमेशा पहले पानी से अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद ही आप उसका पानी तैयार करें। तुलसी में पारा भी होता है, इसलिए उसे डायरेक्ट भी चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए।'
नोट- अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो आपको पहले किसी स्किन एक्सपर्ट से बात कर लेनी चाहिए और ऊपर बताए गए नुस्खे का प्रयोग करना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।