Skin care : त्वचा की केयर करने के लिए इन नेचुरल चीजों का करें इस्तेमाल

स्किन की केयर करने के लिए महिलाएं कई सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं लेकिन ये प्रोडक्ट्स काफी महेंगे होते हैं जिसकी वजह से खर्च काफी बढ़ जाता हैं। वहीं अगर कम दाम में स्किन की केयर चाहती हैं तो आप इन नेचुरल चीजों को त्वचा की केयर करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीँ इन नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें से जहां चेहरा ग्लो करेगा तो वहीं स्किन से जुड़ी समस्या भी कम हो सकती है।
हल्दी

त्वचा की करने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकती हैं। हल्दी कई सारे गुण होते हैं साथ ही इसमें औषधीय गुण भी हैं जो त्वचा की केयर करने के लिए फायदेमंद साबित हैं। हल्दी का इस्तेमाल करने से जहां चेहरे पर ग्लो आता हैं तो वहीं हल्दी स्किन की प्रोब्लेम्स को भी कम करती है। हल्दी को आप बेसन और दही के साथ इस्तेमाल कर सकती हैं।
इस तरह करें इस्तेमाल
- बेसन और दही में थोड़ी-हल्दी मिला लें।
- इस पेस्ट को त्वचा पर अप्लाई करें।
- पेस्ट सूख जाने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
- इसके बाद चेहरे को मॉइस्चराइज कर लें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 दिन करें।
इसे भी पढ़ें : गर्मियों में चेहरे की टैनिंग को कम करने के लिए इन 2 तरीकों से बनाएं चंदन फेस पैक
कच्चा दूध

कच्चा दूध भी स्किन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता हैं। कच्चे दूध में प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स और फैटी एसिड्स होता हैं और ये सभी गुण से त्वचा में कसाव आता है साथ ही कच्चा चे दूध मॉइश्चराइजर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीँ कच्चा दूध टैनिंग को कम करने में मददगार है।
इस तरह करें इस्तेमाल
- थोड़ा-सा कच्चा दूध लें।
- दूध को रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं
- 10 मिनट तक चेहरे की मसाज करें।
- इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।
- चेहरे को मॉइस्चराइज कर लें।
शहद

शहद का इस्तेमाल भी चेहरे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। शहद में कई सारे औषधीय गुण होते हैं। शहद में मिनरल विटामिंस होते हैं और ये सभी गुण चेहरे के लिए लाभदायक हैं। शहद के इस्तेमाल करने से जहां स्किन ड्राई स्किन की समस्या कम होगी तो वहीं स्किन ग्लो भी करेगी।
इस तरह करें इस्तेमाल
- कोटरी में एक चम्मच शहद लें
- इसमें नींबू का रस मिलाएं
- इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
- पेस्कट सुख जाने के बाद इसे पानी से धो लें।
- इसके बाद त्वचा को मॉइस्चराइज कर लें।
इसे भी पढ़ें : आपके चेहरे के नूर के आगे चांद भी पड़ जाएगा फीका, रोज लगाएं यह फेस मास्क
अगर आपको ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को जरुर शेयर करें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर दें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।