Lipstick Shades For Women: जब भी हम कहीं जाने के लिए तैयार होते हैं, तो इसकी सबसे पहले शुरुआत मेकअप से करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके बिना लुक अच्छा नहीं लगता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पूरा मेकअप करने के बाद हम ये सोचते हैं कि कौन से लिपस्टिक शेड को अपने लिप्स पर अप्लाई करें ताकि खूबसूरत दिखें। इस तरह की कन्फ्यूजन सबसे ज्यादा रेगुलर मेकअप करते समय होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर एक शेड आप रोजाना अपने लिप्स पर नहीं लगा सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप यहां बताए गए लिपस्टिक कलर को ट्राई करें।
लिपस्टिक में आजकल काफी सारे कलर आने लगे हैं। पिंक के भी आपको मार्केट में काफी सारे अलग-अलग कलर ऑप्शन मिल जाएंगे। लेकिन रेगुलर लगाने के लिए आप स्ट्रॉबेरी पिंक शेड को ट्राई करें। रेगुलर लगाने के लिए ये अच्छा ऑप्शन है। इसे आप ऑफिस में भी लगा सकती हैं। वरना आप इसमें लाइट न्यूड पिंक शेड को भी ट्राई कर सकती हैं। यह भी काफी अछ्छा लगता है।
आपकी स्किन टोन अगर गेहूंआ है तो इसके लिए आप पीच लिपस्टिक शेड को ट्राई कर सकती हैं। ये काफी कूल कलर होता है, और अप्लाई करने के बाद लिप्स पर अच्छा लगता है। इसमें आप लाइट ब्राउन शेड के पीच कलर को ले सकती हैं और रेगुलर अपने लिप्स पर अप्लाई कर सकती हैं। इससे भी आपका लुक अच्छा लगेगा। (बेस्ट लिपस्टिक कलर)
इसे भी पढ़ें: लिपस्टिक शेड का चुनाव करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
यह विडियो भी देखें
रेड लिपस्टिक आप रेगुलर इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन इसमें भी अलग-अलग शेड आते हैं जो आपके स्किन टोन के हिसाब से अच्छे लगते हैं। जैसे- ब्लड रेड, टोमेटो रेड और पीच रेड। इन सभी कलर में से आप लाइट रेड कलर की लिपस्टिक को ट्राई करें। इससे आपका मेकअप लुक अच्छा लगेगा। साथ ही आप रेगुलर इसे इस्तेमाल में भी ला पाएगी। (ऑफिस के लिए लिपस्टिक कलर)
इसे भी पढ़ें: लिपस्टिक के ये ट्रेडिंग शेड्स जिसे लगाकर आप दिखेंगी खूबसूरत
इन लिपस्टिक शेड को आप रेगुलर अपने लिप्स पर अप्लाई कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा, साथ ही आप खूबसूरत भी नजर आएंगी। बस आपको लिपस्टिक खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखना है कि जब आप इन्हें खरीदें तो अच्छी जगह से लें, ताकि आपके लिप्स पर किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।