सर्दियों के मौसम में बालों का ड्राई और बेजान होना आम समस्या है। बहुत सारी महिलाएं इस समस्य से इस मौसम में जूझती हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि इस मौसम में बालों की खास देखभाल की जाए। बाजार में आपको बहुत सारे महंगे उत्पाद मिल जाएंगे, जो बालों को फायदा और नुकसान दोनों पहुंचा सकते हैं। मगर आप घर पर ही कम पैसों में कुछ उपाय अपना कर बालों को उचित पोषण दे सकती हैं। यदि आपके बाल बहुत ज्यादा रूखे और बेजान हो रहे हैं, तो मेहंदी से बने हेयर पैक्स आपके लिए वरदान साबित हो सकते हैं। इस विषय पर हमारी बात ब्यूटी एक्सपर्ट पूनम चुघ से हुई है। वह कहती हैं, " ये पैक्स न केवल बालों को पोषण देते हैं बल्कि उनकी चमक और मजबूती भी बढ़ाते हैं।" तो चलिए हम आपको मेहंदी से बने तीन प्रभावी हेयर पैक्स को बनाने और लगाने की विधि एंव फायदे बताते हैं।
सामग्री:
विधि:
फायदा:
यह हेयर पैक बालों को गहराई से पोषण देता है और उनकी ड्राईनेस को कम करता है। दही में मौजूद प्राकृतिक प्रोटीन और फैटी एसिड बालों को नमी प्रदान करते हैं। मेथी पाउडर बालों की ग्रोथ बढ़ाने और स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें-शहद से बनाएं ये तीन हेयर पैक और डैंड्रफ की समस्या को कहें बाय-बाय
सामग्री:
यह विडियो भी देखें
विधि:
फायदा:
यह पैक बालों की नमी को बनाए रखने में मदद करता है और उन्हें टूटने से बचाता है। नारियल तेल बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और उन्हें प्राकृतिक चमक देता है। गुड़हल के फूल का पाउडर बालों को झड़ने से रोकता है और स्कैल्प को हेल्दी रखता है।
सामग्री:
विधि:
फायदा:
शहद बालों को मॉइश्चराइज करता है और उन्हें रुखा होने से बचाता है। गुलाब जल स्कैल्प को ठंडक देता है और बालों को तरोताजा महसूस कराता है। यह पैक बालों को सिल्की और शाइनी बनाता है।
इसे जरूर पढ़ें- Winter Hair care: सर्दियों में रूखे बालों में लगाएं ये हेयर पैक, जानें बनाने का तरीका और फायदे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।